एक्सप्लोरर

संभल हिंसा के खिलाफ AMU छात्रों का विरोध, पुलिस पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप

AMU Students Protest: एएमयू के छात्रों ने आज संभल हिंसा के खिलाफ शांतिपूर्ण मार्च निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपा. इसमें छात्रों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Aligarh News Today: संभल हिंसा को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के छात्रों में काफी नाराजगी है. इसी कड़ी में एएमयू के छात्रों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है. इस ज्ञापन के जरिये छात्रों ने आरोप लगाया है कि देश में लंबे समय से अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है और देश के कानून को भी कुचला जा है. 

छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की है कि संभल हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. अगर इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो देश में अशांति पैदा हो सकती है. एएमयू के छात्रों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप तत्काल पूरे मामले में कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे देश में शांति का माहौल पैदा हो सके. 
 
'देश में फैलाई जा रही अशांति'
छात्रों का कहना है कि देश के संविधान में पुरानी इमारतों को सहेज कर रखने का कानून बनाया गया है, लेकिन मौजूदा हालातों में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है. हर रोज तरह- तरह के दावे सामने आ रहे हैं. छात्रों के मुताबिक, कुछ लोगों के जरिये देश में सुनियोजित तरीके से अशांति फैलाने की साजिश की जा रही है. छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट से पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है. 

पुलिस पर गंभीर आरोप
छात्र नेता नावेद चौधरी ने बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीक से मार्च निकाला और उसके बाद प्रॉक्टर वसीम अली को ज्ञापन सौंपा. नावेद चौधरी ने बताया कि राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन के जरिये संभल हिंसा के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है और हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को इंसाफ देने की मांग की गई है. 

छात्रों ने आरोप लगाया कि जिस तरह संभल में पुलिस के जरिये एकतरफा कार्रवाई की गई है, वह संविधान के खिलाफ है. छात्रों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. एएमयू छात्रों का कहना है कि आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई से देश भर में न्याय की नई मिसाल कायम होगी और मारे गए लोगों के परिजनों में न्याय के प्रति भरोसा बढ़ेगा. 

'ज्ञापन भेजा जाएगा आगे'
पूरे मामले में एएमयू के प्रॉक्टर वसीम अली ने जानकारी देते हुए बताया कि संभल की घटना को लेकर छात्रों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने बताया कि ज्ञापन को प्राप्त कर लिया गया है और इसे उचित माध्यम से आगे भेजा जाएगा. प्रॉक्टर वसीम अली के मुताबिक, छात्रा ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला था, उनसे ज्ञापन लेने के बाद वापस हॉस्टल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: मेरठ में निकाह में बरसी दौलत! दूल्हे को 2.56 करोड़, 11 लाख जूता चुराई, काजी को किया मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे...' सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार
'PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे...' सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार
झांसी में 19 साल की छात्रा की मौत, धमकी से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने शुरू की जांच
झांसी में 19 साल की छात्रा की मौत, धमकी से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने शुरू की जांच
यूपी में रामनवमी पर दो दिन का अवकाश, 26 और 27 मार्च की रहेगी छुट्टी, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद
यूपी में रामनवमी पर दो दिन का अवकाश, 26 और 27 मार्च की रहेगी छुट्टी, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद
जेल या बेल? शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के यौन उत्पीड़न वाले मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला
जेल या बेल? शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के यौन उत्पीड़न वाले मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

वीडियोज

अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे 
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
कब जारी होगा CTET का रिजल्ट, जानें इस सर्टिफिकेट से कहां-कहां बन सकते हैं सरकारी टीचर?
कब जारी होगा CTET का रिजल्ट, जानें इस सर्टिफिकेट से कहां-कहां बन सकते हैं सरकारी टीचर?
Embed widget