एक्सप्लोरर

Gujarat University Attack: गुजरात यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों पर हुए हमला को लेकर AMU के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम प्रॉक्टर को सौंपा ज्ञापन

Gujarat University Hostel Violence: गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नमाज पढ़ने को लेकर विदेशी छात्रों पर हमला हुआ था. अब अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इसका विरोध किया है.

AMU Student Support Gujarat Foreign Students: गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में शनिवार (16 मार्च) की रात विदेशी छात्रों से हुई मारपीट के मामले में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पूरे मामले में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छात्रों की तरफ से कार्रवाई की मांग की जा रही है. एएमयू के छात्रों ने आज यानी सोमवार (18 मार्च) को गुजरात यूनिवर्सिटी के फॉरेनर छात्रों के साथ नमाज पढ़ने के दौरान हुई मारपीट को लेकर पीसफुल प्रोटेस्ट मार्च निकाला. 

वहीं छात्रों की मांग है, कि घायल छात्रों को तत्काल अच्छे से अच्छा उपचार दिया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए. इधर पूरे मामले में जानकारी देते हुए छात्र नेता नावेद चौधरी ने बताया कि जिस तरीके से गुजरात यूनिवर्सिटी के विदेशी मुस्लिम छात्रों के साथ तरावीह की नमाज पढ़ने के दौरान मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है, यह बड़ा ही निंदनीय कृत है. जिसको लेकर हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और इसी के चलते आज हमारी तरफ से राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन AMU प्रॉक्टर प्रोफेर जैदी को सौंपा गया है.

एएमयू के प्रॉक्टर जैदी ने क्या बोले? 

असिस्टेंट प्रौक्टर प्रोफेसर जैदी का कहना है कि छात्रों की तरफ से एक ज्ञापन गुजरात की घटना को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम दिया गया है. जिसमें गुजरात यूनिवर्सिटी में नमाज के दौरान घायल छात्रों को अच्छे से अच्छा उपचार की मांग और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. जिसे उचित माध्यम से आगे भेजा जाएगा.

क्या है पूरा मामला? 

गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रावास में कल यानी रविवार (17 मार्च) को विदेशी छात्र नजाम पढ़ रहे थे. तब 20 से 25 लोग के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया. कैंपस में पथराव किया गया, हॉस्टल में तोड़फोड़ की गई. इस हमले में दो विदेशी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल छात्र श्रीलंका और ताजिकिस्तान के हैं. पुलिस कमिश्नर जी. एस. मलिक ने बताया कि 20 से 25 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और घटना की जांच के लिए सुरक्षाकर्मियों के 9 दल गठित किए गए हैं. मलिक ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Electoral Bond से बसपा को क्यों नहीं मिला एक भी रुपया? बसपा चीफ मायावती ने खुद बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget