एक्सप्लोरर

Amroha News: रूस से तनाव के बीच यूक्रेन से वापस लौटीं अमरोहा की अंजलि सिंह, वहां के हालातों पर कही ये बात

Amroha: यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही अमरोहा की अंजलि वतन वापस लौट आई हैं. इस दौरान एबीपी गंगा ने उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि यूक्रेन के हालात ठीक नहीं हैं. वहीं अब भी कई छात्र फंसे हैं.

Amroha's Anjali returned from Ukraine: यूक्रेन (Ukrain) और रूस (Russia) में तनाव के बीच वहां रहने वाले भारतीय छात्रों ने वापसी शुरू कर दी है. इन्हीं छात्रों में से एक यूपी के अमरोहा (Amroha) की रहने वाली एमबीबीएस की छात्रा अजंलि सिंह भी हैं जो हाल ही में यूक्रेन से अपने वतन, अपने शहर लौट आईं है. अंजलि की घर वापसी पर उनके परिवार ने राहत की सांस ली. अंजलि से एबीपी गंगा ने जब बात की तो उन्होंने कहा कि अब भी यूक्रेन में कई ऐसे छात्र हैं जो फंसे हुए हैं. हवाई जहाज की टिकट बहुत महंगी है जिसकी वजह वो भारत वापस नहीं आ पा रहे हैं.

घरवालों ने ली राहत की सांस

अंजलि जब अमरोहा नगर में अपने घर पहुंची तो घरवालों की खुशी देखने लायक  थी. उन्होंने  अपनी बेटी के माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. अंजलि ने वहां फंसे लोगों का दर्द बयां करते हुए कहा कि हम अपने कॉलेज के हॉस्टर में ऑनलाउन क्लासेस ले रहे थे. वहां अब भी कई भारतीय छात्र रहने को मजबूर हैं क्योंकि फ्लाइट का टिकट बहुत ज्यादा महंगा है. अंजलि 2020 में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई यूक्रेन गईं थी. लेकिन पिछले कुछ समय से वहां के हालात ठीक नहीं है. 

अंजलि की भारत सरकार से अपील

यूक्रेन पर मंडराते युद्ध के हालात में अंजलि खुद को लेकर काफी चिंतित महसूस कर रही थी इधर परिवार को भी उनकी चिंता सता रही थी. उन्होंने कहा कि उनके साथ बहुत सारे छात्र वापस आ चुके हैं लेकिन अब भी कई ऐसे हैं जो आर्थिक तंगी की वजह से फंसे हुए हैं. अंजलि ने भारत सरकार से फ्लाइट का किराया कम करने की भी मांग की ताकि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे भी अपने वतन, अपने घर वापस लौट सके. उन्होंने कहा कि वैसे तो अभी उनकी ऑनलाइन क्लास चल रही है लेकिन अगर हालात जल्द नहीं सुधरते हैं तो उनके भविष्य पर भी खतरा मंडरा सकता है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Election: BJP विधायक ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, जनता से इस बात के लिए मांगी माफी

UP Election 2022: कांग्रेस नेता Imran Pratapgarhi का PM Modi पर शायरना तंज, हिजाब मुद्दे पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget