एक्सप्लोरर

स्कूल बस में सवार थे 28 बच्चे, बाइक सवार बदमाशों ने की ताबडतोड़ फायरिंग, अमरोहा में मचा हड़कंप

Amroha Firing: अमरोहा में भाजपा नेता के स्कूल की मिनी बस पर फ़ायरिंग के बाद हड़कंप मच गया है.तीन बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल की बस पर फायरिंग की, जिसके बाद बच्चे बुरी तरह डर गए.

Amroha Firing on School Bus:  उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तीन बाइकसवार बदमाशों ने स्कूल की मिनी बस पर फायरिंग का मामला सामने आया है. आरोपियों ने बस के आगे बाइक लगाकर तमंचे से फ़ायरिंग शुरू कर दी, घटना के बाद बस में स्कूली बच्चे भी सवार थे जिसके बाद चीख पुकार मच गई. बच्चे बुरी तरह डर गए थे. लेकिन, बस ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए बस तेजी से भगा दी और सीधा थाने लेकर पहुंच गया. ये बीजेपी नेता के स्कूल की बस बताई जा रही है. घटना के बाद हड़कंप मच गया है. 

इस मामले को लेकर एसपी अमरोहा कुँवर अनुपम सिंह ने बताया सुबह गजरौला थाना क्षेत्र के बस ड्राइवर ने सूचना दी कि स्कूल जाते समय दो-तीन व्यक्तियों ने बस को रुकवाकर ड्राइवर को निशाना बनाते हुए उसकी खिड़की के नीचे फायरिंग की. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचा और ड्राइवर ने बताया कि 4 दिन पहले एक स्कूटी की बस से टक्कर लेने पर विवाद हुआ था. इसी व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने ड्राइवर की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी अनुज को हिरासत में ले लिया है.

यह घटना के अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र की है. बताया जा शुक्रवार सुबह स्कूल बस ड्राइवर मॉन्टी बच्चों को स्कूल की ओर ला रहा था, तभी रास्ते में तीन बाइक सवार बदमाशों ने बस के आगे बाइक लगा और गाड़ी रोककर तमंचे से हमला किया, जिसके बाद मॉन्टी बस को लेकर तेजी से भागा, इस बस में 28 स्कूली बच्चे सवार थे. गनीमत ये रही कि किसी बच्चे को चोट नहीं आई है. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई, जिसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि बस ड्राइवर मॉन्टी का 21 अक्टूबर को स्थानीय युवकों से एक एक्सीडेंट को लेकर विवाद हो गया था इसलिए हमलावरों ने बदला लेने की नीयत से बस ड्राइवर पर हमला किया. लेकिन वो बस को लेकर थाने पहुंच गया. 

बस ड्राइवर मॉन्टी ने कहा कि सुबह 7.40 बजे वो बच्चों को बस में लेकर स्कूल की ओर आ रहा था. तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया. आरोपियों ने एक किमी की दूरी से ही उसका पीछा शुरू कर दिया था, जिसके बाद मौका देखते ही अपनी बाइक बस के आगे लगा दी और फायरिंग शुरू कर दी. 

घटना के समय बस में सवार छात्र छात्राएं इस घटना से बुरी तरह सहम गए हैं. सभी बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमों का गठन कर दिया गया है. हमलवारों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.  

UP ByPolls 2024: खैर सीट नहीं मिलने पर आरएलडी नेता का छलका दर्द, बीजेपी को लेकर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
गाजीपुर में दिखने लगा नमामि गंगे योजना का असर, गंगा में नहीं जाएगा मलजल
गाजीपुर में दिखने लगा नमामि गंगे योजना का असर, गंगा में नहीं जाएगा मलजल
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget