एक्सप्लोरर

Amroha News: अमरोहा में मोबाइल पर वीडियो देखते हुए 11वीं के छात्र को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

Amroha News: पिछले कुछ सालों में कम उम्र में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी आई हैं. कई ऐसे मामले आए हैं जिनमें नाचते हुए, जिम में कसरत करते हुए तो कभी बैठे-बैठे ही लोगों की मौत हो रही है.

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से बेहद परेशान करने वाली ख़बर सामने आई हैं, जहां मोबाइल फोन पर वीडियो देखते समय एक ग्यारवी क्लास में पढ़ने वाले छात्र को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

खबर के मुताबिक, अमरोहा में सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले दिलशाद कुरैशी का 16 साल का बेटा अमन ग्यारहवीं क्लास का छात्र था. रविवार की दोपहर शाम करीब पांच बजे वो अपने घर में बैठकर मोबाइल पर वीडियो देख रहा था, तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्ज उठा और उसके हाथ से मोबाइल फोन गिर गया. जिसके बाद परिजन अचानक अमन की हालत देखकर घबरा गए. 

सीने में दर्ज होने के बाद हुआ बेहोश
अमन के सीने दर्द होने के बाद वो बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा. जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. 

अमन दिलशाद क़ुरैशी के छह बच्चों में से दूसरे नंबर का बेटा था. माता-पिता का कहना है कि उसे कोई बीमारी भी नहीं थी. डॉक्टरों ने उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इतनी कम उम्र में बच्चे की मौत होना अपने आप में कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. 

पिछले कुछ सालों में कम उम्र में हार्ट अटैक के मामलों में अचानक तेजी आई है. कहीं शादी विवाह समारोह में नाचते हुए तो कभी जिम में तो कभी कुर्सी पर बैठे-बैठे अचानक कई लोगों की हार्ट अटैक से मौत के मामले सामने आ चुके हैं.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में अब तक डेढ़ करोड़ श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, रोजाना पहुंच रहे हैं इतने भक्त

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
लखनऊ वालों को अक्टूबर में कब मिलेगा फ्री राशन? यहां करें चेक, आ गई डेट
लखनऊ वालों को अक्टूबर में कब मिलेगा फ्री राशन? यहां करें चेक, आ गई डेट
अखिलेश यादव का CM योगी को चैलेंज, 'खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं'
अखिलेश यादव का CM योगी को चैलेंज, 'खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं'
रामविलास को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग बोले- 'मेरे और मेरे परिवार…'
रामविलास को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग बोले- 'मेरे और मेरे परिवार…'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल-प्रियंका समेत राजघाट पहुंचे इंडिया गठबंधन के नेता, BJP बोली- फैला रहे अराजकता
Live: राहुल-प्रियंका समेत राजघाट पहुंचे इंडिया गठबंधन के नेता, BJP बोली- फैला रहे अराजकता
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Embed widget