एक्सप्लोरर

Amethi News: पॉलिटेक्निक की दो छात्राओं का कमाल, दिव्यांगों के लिए तैयार की ब्लाइंड स्टिक, हादसे से बचने में मिलेगी मदद

UP News: सेंसर युक्त तैयार ब्लाइंड स्टिक किसी अनहोनी की आहट के बाद तुरंत अलर्ट हो जाएगी और दिव्यांगों को हादसे से बचने में मदद भी मिलेगी. इस स्टिक को कई छोटे-छोटे उपकरण को जोड़कर तैयार किया गया है.

Amethi News: यूपी के अमेठी (Amethi) के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की दो छात्राओं ने मिलकर दिव्यांगों के लिए एक ब्लाइंड स्टिक तैयार की है, यह ब्लाइंड स्टिक सेंसर की मदद से काम करती है जो दिव्यांगों के लिए फायदेमंद साबित होगी. छात्राओं के इस उपकरण से दिव्यांगों को हादसे से बचने में मदद मिलेगी और उनके लिए यह ब्लाइंड स्टिक सहारा बनेगा. स्टिक के सामने जब भी कोई भारी चीज आएगी तो स्टिक में अलार्म बज जाएगा जिसके बाद प्रयोग करने वाला दिव्यांग सचेत हो जाएगा.

अमेठी के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक फाइनल ईयर की छात्रा साक्षी तिवारी और रुचि वर्मा दोनों सहेलियां है. दोनों सहेलियों ने मिलकर दिव्यांगों के लिए ब्लाइंड स्टिक तैयार की. सेंसर युक्त तैयार ब्लाइंड स्टिक किसी अनहोनी की आहट के बाद तुरंत अलर्ट हो जाएगी और दिव्यांगों को हादसे से बचने में मदद भी मिलेगी. इस स्टिक को कई छोटे-छोटे उपकरण को जोड़कर तैयार किया गया है और यह ब्लाइंड स्टिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बेहद उपयोगी है.

किसान परिवार से रखती हैं ताल्लुक
अक्सर देखा जाता है कि सड़क पर सफर के दौरान दिव्यांग हादसे का शिकार हो जाते हैं और कभी कभार तो उनके साथ अप्रिय घटना भी हो जाती है. ऐसे दिव्यांग व्यक्तियों को बचाने के उद्देश्य से भी यह उपकरण बेहद उपयोगी है. अमेठी के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाली होनहार छात्रा रूचि और साक्षी किसान परिवार से हैं. दोनों अपने परिवार और पिता के सपनों को साकार करने के लिए कुछ करना चाहती हैं, इसी उद्देश्य के साथ यह बेहतर कदम उठाया है.

ब्लाइंड स्टिक बनाने वाली छात्रा साक्षी तिवारी ने बताया की ब्लाइंड स्टिक दिव्यांग व्यक्तियों को देखकर बनाया है. हमारा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि यदि कोई ऐसी जगह होती है जहां पर दिव्यांगों को खतरा है तो वहां इस उपकरण के माध्यम से इन्हें मदद मिल सके. इस उपकरण को बनाने 15 सौ रुपए की लागत आई है. हम इसके दायरे को बढ़ाने के साथ ही दाम को और कम करने पर जुटे हुए जिससे दिव्यांगों को आसानी से उपलब्ध हो सके.

यह भी पढ़ें:-

UP Budget 2023: बजट के बाद सीएम योगी ने होली से पहले दिया बड़ा तोहफा, अब पूरा किया ये चुनावी वादा

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget