एक्सप्लोरर

सपा छोड़ BJP में शामिल होंगे अखिलेश के बागी विधायक? उपचुनाव से पहले यूपी की सियासी हलचल तेज

Amethi News: अमेठी की गौरीगंज सीट से समाजवादी पार्टी विधायक राकेश प्रताप सिंह के बयान ने यूपी का सियासी पारा बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि विधायक की सत्ता से नजदीकियां होती हैं.

Rakesh Pratap Statement: उत्तर प्रदेश में इस साल 2024 में फरवरी में राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी को मतदान करने वाले अमेठी की गौरीगंज से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक राकेश प्रताप सिंह (Rakesh Pratap Singh) एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों मे हैं. सपा विधायक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, मैं कोई भी काम खुलके करता हूँ. जो विधायक क्षेत्र में काम करता है उसकी सत्ता से नजदीकियां होती है.

सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह आज ही 15 दिनों के अमेरिका दौरे से वापस अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे है. एमएलसी चुनाव में पार्टी से बगवात के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें वाई श्रेणी सुरक्षा दी थी. गौरीगंज विधायक ने पीडब्ल्यूडी (PWD) गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उक्त बातें कही है. बीते दिनों राकेश प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में भी देखे गए थे.

तो क्या बीजेपी का दामन थामेंगे राकेश प्रताप सिंह? 
सपा विधायक से जब पूछा गया कि, क्या उनकी  BJP की किसी शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात हुई? इस पर उन्होंने कहा कि, उनकी मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से भी होती है, सीएम योगी आदित्यनाथ से भी होती है क्योंकि वह जनता के प्रतिनिधि हैं और जनता के प्रतिनिधि के नाते वह किसी से भी अपने जनता के काम के लिहाज से मुलाकात कर सकते हैं.

सपा छोड़ने के सवाल पर राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह सपा को तय करना है कि वह उन्हें कहां देखना चाहती है. अखिलेश यादव जो चाहे वह निर्णय लें. वह जनता के प्रतिनिधि हैं और जनता के बीच में काम कर रहे हैं. बता दें कि, लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाई उमेश सिंह समेत 11 नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया था.

ये भी पढ़ें: 'सड़कों पर हरे कृष्णा-हरे रामा करते आएंगे नजर', श्रीकृष्ण जन्मभूमि का जिक्र कर बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
फतेहपुर में 15 घर से लेकर गायब हुई महिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
फतेहपुर में 15 घर से लेकर गायब हुई महिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO
यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget