एक्सप्लोरर

UP News: सुल्तानपुर जेल में पेड़ से लटका मिला दो कैदियों का शव, कांग्रेस नेता की हत्या में थे आरोपी

Amethi News: अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में बीते 27 मई को गांव के रहने वाले कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव की मुर्गी फॉर्म पर सोते समय देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी.

Sultanpur Jail: उत्तर प्रदेश (UP) के अमेठी (Amethi) में 20 दिन पहले हत्या के मामले में जेल भेजे गए दो कैदियों का बुधवार को सुल्तानपुर कारागार में कटहल के पेड़ से लटका शव मिला. एक साथ दो शवों के पेड़ से लटका मिलने से पूरे प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया. एसपी और आईजी जेल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए. मृतक दोनों युवक अमेठी के जामो थाना क्षेत्र (Jamo Police Station) के लोरिकपुर चौधरी के पुरवा गांव के रहने वाले थे और गांव के ही अधेड़ की हत्या के मामले में 30 जून को जेल भेजे गए थे.

बीते 27 मई को गांव के रहने वाले कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव की मुर्गी फॉर्म पर सोते समय देर रात धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद से पुलिस पूरे मामले के खुलासे में जुटी हुई थी, जहां 30 मई को पुलिस ने गांव के ही रहने वाले दो चचेरे भाइयों करिया उर्फ विजय पासी और मज्जू रैदास को गिरफ्तार किया. हत्यारों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, लाठी और खून से सनी एक टी-शर्ट भी बरामद हुई थी.

30 मई को भेजा गया था दोनों को जेल

पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को 30 मई को जेल भेज दिया था. बुधवार दोपहर दोनों चचेरे भाइयों का सुल्तानपुर जिला जेल में कटहल के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका शव मिला. एक साथ दो कैदियों के पेड़ से लटका शव मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और एसपी सोमेन वर्मा, आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे. जांच के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया.

पान की दुकान पर हुआ था विवाद

दरअसल जामो थाना क्षेत्र के लोरिकपुर चौधरी के पुरवा गांव के रहने वाले ओम प्रकाश यादव की मामूली विवाद में हत्या हो गई. हत्यारों का मृतक ओम प्रकाश के छोटे भाई जितेंद्र यादव से गांव के ही एक पान की दुकान पर विवाद हो गया था, जिसका बदला लेने के लिए हत्यारे देर रात मुर्गी फॉर्म पहुंचे और जितेंद्र को समझकर अंधेरे में ओम प्रकाश यादव की हत्या कर मौके से फरार हो गए.

'दोनों आत्महत्या नहीं कर सकते, हत्या की गई'

वहीं मृतक मज्जू रैदास की मां ने कहा कि बुधवार को पुलिस घर आई और बताया कि दोनों की मौत हो गई है. दोनों आत्महत्या नहीं कर सकते, उनकी हत्या की गई है. पूरे मामले पर आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि बुधवार दोपहर दो कैदियों के आत्महत्या करने की जानकारी मिली थी. मौके पर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की ओर से गहनता से जांच की जा रही है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा.

ये भी पढ़ें- UP News: शाहजहांपुर में तांत्रिक ने दिया समलैंगिक लड़की को लड़का बनाने का झांसा, जंगल में ले जाकर काट दी गर्दन

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget