एक्सप्लोरर

Amethi News: ग्रामीणों ने सड़क को हाथों से उखाड़ा, 24 घंटे में ही खुल गई भ्रष्टाचार की पोल, JE ने दी ये सफाई

PMGSY Road: ग्रामीणों का आरोप है कि जो सड़क बन रही है वो मानक के विपरीत है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सड़क बनेगी तो गुणवत्तापूर्ण बनेगी, नहीं तो सड़क का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा.

Amethi News: अमेठी (Amethi) की जगदीशपुर विधानसभा के मंगरौरा गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रही सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है. 24 घंटे पहले बनी सड़क को ग्रामीणों ने हाथ से उखाड़ दिया, जिससे सारी पोल खुल गई. इस सड़क के निर्माण में किसी भी तरह के मानकों को नहीं देखा गया और सिर्फ खानापूर्ति करके इस सड़क को बनाया गया है. इस सड़क को बनाने में न तो पुरानी सड़क पर सफाई की गई और न ही तारकोल लगाया गया सिंर्फ सड़क की एक पतली परत बिछा दी गई.

दरअसल, यह पूरा मामला जगदीशपुर विधानसभा के मंगरौरा गांव का है. जगदीशपुर से रायबरेली मार्ग को जोड़ते हुए मंगरौरा गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बनाई जारही है जिसकी लागत 3 करोड़ 55 लाख रुपए से अधिक है. विभाग की तरफ से अभी करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा चुका है. देर शाम ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क को देखा तो हैरान रह गए. 

पीएमजीएसवाई के जेई ने सफाई पेश की 
पूरे मामले पर पीएमजीएसवाई के जेई ने कहा कि जगदीशपुर विधानसभा के जाफरगंज मंडी के पास मंगरौरा में 8.3 किलोमीटर सड़क बन रही है जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत है, जिसका निर्माण मानक के अनुरूप कार्य जा रहा है. गुणवत्ता के लिए थर्ड पार्टी चेकिंग होती है, इसके लिए स्टेट क्वालिटी मॉनिटर और डिपार्टमेंट क्वालिटी मॉनिटर के द्वारा समय समय पर जांच की जाती है. जांच के दौरान कोई भी मानक विहीन नहीं पाया गया है और मानक के अनुरूप कार्य जा रहा है.

जेई ने कहा कि जनता को तारकोल की सड़कों का निर्माण देखने का अनुभव है. सल्फर डेस्टिंग उनके समझ मे नही आ रहा है इसलिए उन्हें ये काम समझ मे नहीं आ रहा है. इस प्रक्रिया से तुरंत सड़क मजबूत नहीं होती है. इसके सूखने के बाद ही सड़क मजबूती पकड़ती है. 

ग्रामीणों का आरोप है कि जो सड़क बन रही है वो मानक के विपरीत है और सड़क को गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए. ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों के बयान पर कहा कि जहां से सड़क शुरू होती है वहां एक बोर्ड लगाकर एक साल तक आवागमन बंद कर दे जिससे इसकी डेस्टिंग मजबूती से पकड़ ले. ग्रामीणों का साफ कहना है कि सड़क बने तो गुणवत्तापूर्ण बने, नहीं तो सड़क का निर्माण नही होने दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

Sambhal Cold Storage Collapse: संभल में कोल्ड स्टोरेज हादसे में पीड़ितों के लिए सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान, 6 की हो चुकी है मौत 

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और निर्बाध बिजली आपूर्ति से कारोबार को मिली नई रफ्तार
योगी सरकार में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और निर्बाध बिजली आपूर्ति से कारोबार को मिली नई रफ्तार
योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना, 28,833 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना, 28,833 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
योगी सरकार का माइक्रोबायोम प्लान तैयार, स्वास्थ्य से खेती तक होगा फायदा 
योगी सरकार का माइक्रोबायोम प्लान तैयार, स्वास्थ्य से खेती तक होगा फायदा 
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget