एक्सप्लोरर

BJP मंडल अध्यक्ष पर नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, शिकायत के बाद POCSO एक्ट में केस दर्ज

Almora News: आरोपी भगवत बौरा इस समय सल्ट विधानसभा का बीजेपी मंडल अध्यक्ष है और उनका कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं. जिस बच्ची के साथ घटना बताई जा रही है वह मेरी भांजी लगती है.

Uttarakhand News: अल्मोड़ा जिले के सल्ट में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा पर नाबालिग से छेड़खानी का आरोप लगा है. राजस्व पुलिस ने पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है. लड़की 14 साल की बताई जा रही है, लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है, स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर लड़की के परिजनों के साथ पटवारी चौकी पहुंच राजस्व पुलिस में इस मामले की शिकायत कराई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की के साथ बलात्कार भी हुआ है. 

इस मामले को लेकर एबीपी लाइव ने सल्ट के एसडीएम संजय कुमार से बात की तो उन्होंने बताया की हमारे पास एक तहरीर आई है. जिसमें लड़की के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है. लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है, रेप की पुष्ठि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही की जा सकती है. फिलहाल मामले में जांच की जा रही है इन्वेस्टिगेशन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.


BJP मंडल अध्यक्ष पर नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, शिकायत के बाद POCSO एक्ट में केस दर्ज

आरोपी सल्ट विधानसभा का बीजेपी मंडल अध्यक्ष

वहीं इस मामले में एबीपी लाइव उस व्यक्ति से बात की जिस पर छेड़छाड़ और रेप का आरोप लगा है. उसका नाम भगवत बौरा बताया जा रहा है. भगवत बौरा इस समय सल्ट विधानसभा का बीजेपी मंडल अध्यक्ष है और उनका कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं. मेरी उम्र 42 साल है, मेरा एक बेटा है 20 साल का. जिस बच्ची के साथ घटना बताई जा रही है वो रिश्ते में मेरी भांजी लगती है. मैंने कुछ कांग्रेसी ग्राम प्रधानों की आरटीआई लगाई थी, जिससे नाराज होकर मेरे खिलाफ ये साजिश रची जा रही हैं.

एफआईआर हमारे पास नहीं पहुंची- एसएसपी अल्मोड़ा

वहीं उनका यह भी कहना है कि मैं इस क्षेत्र का उभरता हुआ नेता हूं. इस लिए मेरी छवि धूमिल की जा रही है. अभी तक किसी पुलिस या एसडीएम ने मुझे पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है. नहीं मुझे कुछ मालूम है, दूसरों के मुंह से सुना है कि ऐसी कोई बात हुई है. इस घटना को लेकर एबीपी लाइव ने एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा से बात की तो उन्होंने बताया की एक घटना संज्ञान में आई है. लेकिन अभी तक राजस्व पुलिस से एफआईआर हमारे पास नहीं पहुंची है, जैसे ही हमें रिपोर्ट मिलेगी हम कार्यवाही शुरू कर देंगे.

ग्रामीणों ने की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग 

इस घटना को को लेकर स्थानीय लोगों में खासा रोष देखा जा रहा है. सैकड़ों ग्रामीणों ने पटवारी चौकी पहुंच आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है ग्रामीणों का आरोप है की आरोपी ने लड़की के सात रेप भी किया है. जब कि अभी एसडीएम ने साफ कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

अब खाड़ी मुल्कों तक भी पहुंचेगी वाराणसी की संस्कृत विद्या की विरासत, आधा दर्जनों देशों से MOU हस्ताक्षर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget