एक्सप्लोरर

अल्मोड़ा में 10 साल पहले की थी हत्या, अब मुंबई में सूप बेचते हुए गिरफ्तार

Almora News: नागराज ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से मुंबई में नाम और भेष बदलकर रह रहा था और होटलों तथा रेस्टोरेंटों में काम कर रहा था.

Almora Crime News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में अपने साथी की कथित तौर पर हत्या कर फरार हुए एक व्यक्ति को 10 साल बाद मुंबई के पास ठाणे से सूप बेचते हुए गिरफ्तार किया गया.

उत्तराखंड विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पुन्दल गांव के निवासी नागराज उर्फ तिलकराज सिंह को ठाणे के 'पाया सूप बार' से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि हत्यारोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा के लमगढ़ा थाने ले जाया गया.

अग्रवाल ने बताया कि 14 अक्टूबर 2014 को लमगढ़ा में एक अधजला नरकंकाल मिला था, जिसकी पहचान हिमाचल प्रदेश के मंडी के पुन्दल गांव के रहने वाले गुलाब सिंह के रूप में हुई थी.

पुलिस जांच में पता चला कि गुलाब सिंह की नागराज से मित्रता थी, गुलाब सिंह और नागराज दोनों अल्मोड़ा में लीसा निकालने का काम करते थे और एक साथ रहते थे.

नागराज ने धारदार हथियार से गुलाब सिंह की हत्या की!
पुलिस के अनुसार दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद नागराज ने किसी धारदार हथियार से गुलाब सिंह की हत्या कर दी और उसकी शिनाख्त मिटाने के लिए उसका मुंह जलाकर लाश घास के नीचे छुपा दी. इसके बाद वह अपने घर हिमाचल प्रदेश लौट गया .

पुलिस ने बताया कि नागराज की संलिप्तता की पुष्टि होने पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए गए लेकिन इससे पहले ही नागराज अपने मंडी स्थित घर से भी फरार हो गया.

पुलिस ने उसके घर की कुर्की भी की लेकिन नागराज पकड़ से बाहर रहा. पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले एसटीएफ के दो कर्मचारियों को मंडी भेजा गया जहां से उन्हें नागराज के मुंबई में होने की जानकारी मिली, इसके बाद एसटीएफ की टीम ने मुंबई में डेरा डाला और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार करने में सफल हुई.

गोरखपुर में गरजा योगी सरकार का बुलडोजर, 30 करोड़ की जमीन को कराया अतिक्रमण से मुक्त

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में नागराज ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से मुंबई में नाम और भेष बदलकर रह रहा था और होटलों तथा रेस्टोरेंटों में काम कर रहा था.

उन्होंने बताया कि हर बार वह कुछ ही दिनों में नई जगह पर काम करने लगता था, वह ठाणे के एनटॉपहिल थाने क्षेत्र में 'पाया सूप बार ' में पिछले तीन महीने से काम कर रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget