एक्सप्लोरर

Prayagraj News: अब्बास अंसारी हेट स्पीच केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई, जानें- क्या है मामला?

Mukhtar Ansari News: यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने भाषण में अधिकारियों का हिसाब-किसाब करने की बात कही थी.

Mukhtar Ansari News: पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के विधायक बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) की ओर से दाखिल याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में सुनवाई होगी. याचिका में अब्बास अंसारी ने खुद को आरोप मुक्त किए जाने और ट्रायल रोके जाने की अपील की है. ये मामला यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान हेट स्पीच (Hate Speech Case) के मामले दर्ज एफआईआर (FIR) से जुड़ा है. 

हाईकोर्ट ने इस मामले में यूपी सरकार से अब्बास अंसारी हेट स्पीच मामले में दो हफ्ते में जवाब मांगा था. जिसके बाद कोर्ट ने 16 दिसंबर की तारीख तय की थी. अब्बास अंसारी की तरफ से अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे. याचिकाकर्ता की दलील है कि इस केस में अब्बास अंसारी के ख़िलाफ़ कोई ऐसा साक्ष्य नहीं हैं, जिसके आधार पर उनके खिलाफ ट्रायल चल सके. इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस राजवीर सिंह की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई होगी. 

अब्बास अंसारी की हेट स्पीच मामला
दरअसल ये मामला पिछले साल यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान का है जब अब्बास अंसारी ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने भाषण में अधिकारियों का हिसाब-किसाब करने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि यूपी में अखिलेश यादव की सरकार बनने पर पहले अधिकारियों से हिसाब लिया जाएगा उसके बाद उनका ट्रांसफर होगा. चुनाव आयोग ने उनके इस बयान को सज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की थी, जिसके बाद अब्बास अंसारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. 

कासगंज जेल में बंद हैं अब्बास अंसारी

अब्बास अंसारी ने इस मामले में निर्वाचन आयोग की कार्रवाई को निचली अदालत में चुनौती देते हुए ख़त्म किए जाने की मांग की थी, लेकिन निचली अदालत ने इसे खारिज कर दिया, जिसके बाद अब्बास अंसारी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. आपको बता दें कि अब्बास अंसारी इन दिनों यूपी की कासगंज जेल में बंद हैं. 

WATCH: BJP के मिशन 80 के खिलाफ अखिलेश यादव ने बुलंद किया नया नारा, बताया लोकसभा चुनाव में गठबंधन का प्लान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget