एक्सप्लोरर

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 15 साल पुराने मामले में ट्रायल कोर्ट के CRPC धारा 319 आदेश को किया रद्द

Prayagraj News: यह मामला चंदौली जिले के 12 नवंबर 2010 की घटना से संबंधित है, जिसकी एफआईआर मजिस्ट्रेट के आदेश पर तीन महीने बाद 12 फरवरी 2011 को दर्ज की गई थी. याचियों की संलिप्तता झूठी पाई गई थी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें सीआरपीसी की धारा 319 के तहत 15 साल पुराने मामले में राम नारायण, राम दारोगा और अन्य को आरोपी के रूप में तलब किया गया था. जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने यह निर्णय सुनाया, जिसमें कोर्ट ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 319 के तहत आरोपी को तलब करना ट्रायल कोर्ट की असाधारण शक्ति है, लेकिन इसका प्रयोग सावधानीपूर्वक और ठोस सबूतों के आधार पर किया जाना चाहिए.

याचि ने इस मामले में कोर्ट के समक्ष पुनरीक्षण याचिका दायर की थी.

क्या है पूरा मामला ?

यह मामला चंदौली जिले के 12 नवंबर 2010 की घटना से संबंधित है, जिसकी एफआईआर मजिस्ट्रेट के आदेश पर तीन महीने बाद 12 फरवरी 2011 को दर्ज की गई थी. पुलिस जांच में याचियों की संलिप्तता झूठी पाई गई थी, और उनके नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किए गए थे. हालांकि, ट्रायल के दौरान पीड़ित पक्ष के बयानों के आधार पर ट्रायल कोर्ट ने 30 अक्टूबर 2023 को याचियों को आरोपी के रूप में तलब कर लिया.

हाईकोर्ट का निर्णय

याचियों ने ट्रायल कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की. हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि एफआईआर में देरी मामले में एफआईआर दर्ज करने में अत्यधिक देरी हुई, जो संदेह पैदा करती है.गवाहों के बयानों की गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं, जिन्हें ट्रायल कोर्ट ने नजरअंदाज किया. ट्रायल कोर्ट ने बिना पर्याप्त सबूतों के असाधारण शक्ति का उपयोग किया.

ट्रायल कोर्ट का आदेश रद्द

हाईकोर्ट ने याचियों की पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार करते हुए ट्रायल कोर्ट के 30 अक्टूबर 2023 के आदेश को रद्द कर दिया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि धारा 319 के तहत आरोपी को तलब करने के लिए गवाही में पर्याप्त बल होना आवश्यक है, और इस शक्ति का प्रयोग आंख मूंदकर नहीं किया जा सकता. याचि ने इस फैसले से राहत की सांस ली है.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget