एक्सप्लोरर

'पिछले 10 सालों में इलाहाबाद के साथ हुआ अन्याय' उज्जवल रमण सिंह बोले- इलाहाबाद को दिलाएंगे हक

UP News: इलाहाबाद सीट से कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद उज्जवल रमण सिंह मीडिया से रूबरू हुए. उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि वह जनता के मुद्दों को सड़क से संसद तक लेकर जाएंगे.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज की इलाहाबाद सीट पर कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद उज्जवल रमण सिंह का कहना है कि वह क्षेत्र की जनता के लिए सड़क से संसद तक आवाज उठाएंगे. इलाहाबाद के साथ पिछले दस सालों में जो सौतेला व्यवहार किया गया है, जो उपेक्षा की गई है, अगर उसे खत्म नहीं किया गया तो वह धरना - प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे. इलाहाबाद के विकास के लिए जनता को साथ लेकर लोकतांत्रिक तरीके से उसकी आवाज उठाएंगे.

सांसद उज्जवल रमण सिंह का कहना है कि यह उनकी नहीं, बल्कि इलाहाबाद सीट की जनता की जीत है. वह अपनी जीत का श्रेय पूरी तरह प्रयागराज की जनता को दे रहे हैं. यहां के लोगों की अपेक्षाएं और उम्मीदें बहुत ज्यादा है. ऐसे में वह जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेंगे. 
 
वकालत छोड़ राजनीति में रखा कदम
उज्जवल रमण सिंह के मुताबिक सियासी परिवार से होने के बावजूद वह परिस्थितियों वश राजनीति में आए थे. वकालत का पेशा छोड़कर सियासत की दुनिया में कदम रखने वाले उज्जवल रमण सिंह का कहना है कि बीस साल पहले जब वह राजनीति में आए थे, तब से अब तक फील्ड को सत्ता पाने का नहीं, बल्कि सेवा करने का माध्यम बनाकर काम कर रहे हैं.

उनके मुताबिक पढ़ना- घूमना और खाना पीना उनका शौक है. खाने में उन्हें करेले की सब्जी बहुत पसंद है. अब भी जब मौका मिलता है तो क्रिकेट व दूसरे खेलों में हाथ आजमा लेते हैं. हालांकि समय बहुत कम मिल पाता है. सार्वजनिक जीवन में रहने का यह नुकसान होता है. इसकी वजह से परिवार के लोग कई बार ताने भी देते हैं, लेकिन उन्हें यह समझाना पड़ता है कि जनता के लोग भी उनके परिवार के ही सदस्य हैं और उनके सुख-दुख में खड़े रहना उनका फर्ज है.

गौरतलब है कि इलाहाबाद सीट पर कांग्रेस पार्टी को 40 सालों बाद कामयाबी मिली है. यहां के कांग्रेस उम्मीदवार उज्जवल रमण सिंह ने बीजेपी के नीरज त्रिपाठी को 58 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. उज्जवल रमण सिंह समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता कुंवर रेवती रमण सिंह के बेटे हैं जबकि हारने वाले बीजेपी के नीरज त्रिपाठी पूर्व गवर्नर केशरीनाथ त्रिपाठी के बेटे हैं.
 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget