एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ में शराब पीने के दौरान झगड़ा, दो दोस्तों ने चाकू घोंपकर कर दी तीसरे की हत्या

Aligarh Crime News: मृतक के बेटे ने कहा कि उसके पिता पुलिस के लिए काम करते थे, लेकिन जब उनकी हत्या हुई तो पुलिस समय पर नहीं पहुंची. दो घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.

Aligarh Murder: यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) में शराब पीने के दौरान तीन दोस्तों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद दो दोस्तों ने मिलकर तीसरे दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है. परिजन जब घटना स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने लहू-लुहान हालत में शव को पड़े हुए देखा. जिसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया. पुलिस (Police) ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम का गठन कर दिया गया है.

ये घटना अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के महफूज नगर की बताई जा रही है. यहां की गोश्त वाली गली में मंगलवार की देर रात तीन दोस्त बैठकर शराब पी रहे थे. इसी बीच उनकी आपस में किसी बात को लेकर वाद-विवाद शुरू हो गया. उसके बाद दो दोस्तों ने एक दोस्त को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गए. मृतक का नाम नूर हसन था जो पुलिस के लिए मुखबिरी भी करता था. 

बेटे ने बताया कौन था पिता के साथ

मृतक के बेटे मोहम्मद अली ने बताया कि उसके पापा नूर हसन दोस्तों के साथ 10 मिनट पहले शराब पी रहे थे. इसी दौरान उसके मुंहबोले चाचा शाकिब ने कहा कि बेटा आप घर जाओ. इसके बाद मोहम्मद अली घर आ गया. थोड़ी देर बाद जब उसने बाहर आकर देखा तो वहां पर नूर हसन की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी. आरोपियों ने चाकू घोंपकर उनकी हत्या की है. बेटे ने कहा कि उसके पिता पुलिस के लिए काम करते थे और उनकी मुखबिरी करते थे. बेटे ने कहा कि पिता ने पुलिस का लिए काम किया, लेकिन जब उनकी हत्या हो गई तो पुलिस भी समय पर नहीं पहुंची. दो घंटे बाद पुलिस यहां आई है. 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

इस मामले पर सीओ सिटी अभय पांडे ने कहा कि थाना क्षेत्र रोरावर के अंतर्गत गोश्त वाली गली में कुछ दोस्त आपस में शराब का सेवन कर रहे थे. उसमें से वाद विवाद होने के कारण नूर हसन को उसके साथियों ने चाकू मार दिया, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने इस मामले में तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए 3 टीमें बनाई गई हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. 

ये भी पढ़ें- UP News: गाड़ी पलटने से डरा अतीक अहमद! सुप्रीम कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार, कहा- 'हो सकता है फर्जी एनकाउंटर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget