एक्सप्लोरर

अलीगढ़ भीड़ हिंसा मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बोली- शांति भंग करने की इजाजत नहीं

गिरफ्तार किए गए लोगों में विजय बजरंगी, विजय कुमार गुप्ता और लवकुश शामिल हैं. पुलिस ने एक बयान में कहा कि वह शेष वांछित लोगों की तलाश कर रही है.

Aligarh News: अलीगढ़ जिले की हरदुआगंज थाना पुलिस ने भीड़ द्वारा की गई हिंसा के संबंध में दर्ज मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित मवेशियों के मांस ले जाने के संदेह में शनिवार को भीड़ द्वारा चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या का प्रयास किया गया और उनके वाहन में आग लगा दी गई.

पुलिस ने सोमवार को बताया कि शनिवार को मांस का कारोबार करने वाले कुछ व्यापारियों पर भीड़ द्वारा किए गए हमले के सिलसिले में वांछित तीन लोगों को रविवार शाम हरदुआगंज के पास बरोठा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार किए गए लोगों में विजय बजरंगी, विजय कुमार गुप्ता और लवकुश शामिल हैं. पुलिस ने एक बयान में कहा कि वह शेष वांछित लोगों की तलाश कर रही है.

पुलिस ने कथित भीड़ हमले का स्क्रीनशॉट भी जारी किया है और लोगों से हमलावरों की पहचान करने में मदद करने की अपील की है.

हमले में मांस व्यापारी, मवेशी का मांस ले जा रहे वाहन के चालक और सहायक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान अकील (35), नदीम (32), अकील (43) और अरबाज (38) के रूप में हुई है और उनका जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इस बीच, पीड़ितों में से एक के परिवार के सदस्य ने हरदुआगंज थाने में हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. प्राथमिकी में मुख्य रूप से दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़े नामजद 12 व्यक्तियों के साथ 25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

चार घायलों के खिलाफ भी मामला दर्ज 
अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव सुमन ने सोमवार को एक बयान में कहा, 'किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और शरारत करने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा.'

प्रतिबंधित मवेशी का मांस ले जाने के संदेह में भीड़ द्वारा चार लोगों की बुरी तरह पिटाई के एक दिन बाद रविवार को पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

पुलिस ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत चार घायलों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था.

आचार्य प्रमोद कृष्णम के समर्थन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दे दिया ये बड़ा बयान

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमृत जैन ने कहा कि मामले की जांच चल रही है.

उन्होंने बताया कि शनिवार को हरदुआगंज थाने के पनेट्टी गांव के पास वाहन से जब्त मांस का नमूना मथुरा स्थित राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है ताकि पता लगाया जा सके कि यह प्रतिबंधित मवेशी का मांस था या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget