एक्सप्लोरर

Aligarh News: बेसिक शिक्षा मंत्री के घर पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, जल्द समस्या दूर करने का मिला आश्वासन

UP News: यूपी के अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने आरक्षित वर्ग में चयन होने के बाद भी नियुक्ति न होने को लेकर प्रदर्शन किया.

Aligarh News: अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने आरक्षित वर्ग में चयन होने के बाद भी नियुक्ति न होने को लेकर प्रदर्शन किया. हाथों में पोस्टर बैनर लेकर चयनित शिक्षक नियुक्ति न होने को लेकर नाराज थे और उन्होंने जल्द से जल्द नियुक्ति की मांग की. प्रदर्शन करने वाले शिक्षक अलीगढ़ के अलावा अन्य जनपदों से भी आए थे. मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया था. काफी देर बाद संदीप सिंह के सांसद पिता राजवीर सिंह राजू ने उन लोगों को घर के अंदर बुलाया और 2 दिनों के अंदर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 69000 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी की गई थी जिसमें आरक्षण की विसंगतियां के कारण आरक्षित वर्ग के कई सारे अभ्यर्थी चयन पाने से वंचित रह गए थे. इसके बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने विसंगतियां को सुधारते हुए 6800 अतिरिक्त पदों पर नई सूची जारी की थी. इस चयनित सूची को जारी हुए भी कई महीने हो गए लेकिन उनकी नियुक्ति नही हुई. तभी से यह अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग कर रहे हैं. जिसके बाद उन्होंने बेसिक शिक्षा मंत्री का अलीगढ स्थित आवास का घेराव किया.

सांसद पिता ने दिया ये आश्वासन
एटा से आए अजय ने कहा कि हमारी मांग यह है कि हमारी नियुक्ति होनी चाहिए. हम ढाई साल से सफर कर रहे हैं. 7 महीने तो लिस्ट को आए हुए हो गए. जॉइनिंग नहीं हो पाई और जब तक जॉइनिंग नहीं होगी हम यहां से नहीं जाएंगे और जरूरत होगी तो आत्मदाह करेंगे. कोर्ट बोलती है सरकार करें और सरकार बोलती है कोअलगीर्ट जाओ. कई साल से प्रयास हो रहा था तब जाकर उन्होंने गलती स्वीकार की. जनवरी में मैं लिस्ट निकल कर आई लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ. सभी लोग केवल आश्वासन दे रहे हैं.

महिला अभ्यर्थी ने बताया कि 6800 की जो लिस्ट आई है, उसकी जॉइनिंग को लेकर धरना दे रहे हैं और हम मंत्री से मिलने आये हैं. वह हमारी समस्या का समाधान करें. हमारी मुलाकात राजवीर सिंह से हुई है. उन्होंने हमें आश्वाशन दिया है और हमको लखनऊ बुलाया है कि आपकी समस्या को सीएम योगी तक पहुंचाएंगे और उनका निराकरण कराएंगे. जबकि ऐसे आश्वासन हमें कई बार मिल चुके हैं हमें न्याय चाहिए.

ये भी पढ़ें:-

Abbas Ansari News: अब्बास अंसारी को अब 25 अगस्त तक कोर्ट में पेश करने का आदेश, भगोड़ा घोषित करने की अर्जी खारिज

UP Politics: BJP का ओबीसी कार्ड खोलेगा जीत की राह, संगठन-सरकार में फेरबदल से पार्टी ने दिए संकेत, समझें- पूरा गणित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget