एक्सप्लोरर

Aligarh Crime News: अलीगढ़ में महिला का मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश की लोगों ने की पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत

UP News: यूपी के अलागढ़ में महिला का मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाश की लोगों ने जमकर पिटाई की. जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Aligarh News: अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल महिला से मोबाइल लूट कर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों में से एक बदमाश को गांव वालों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. घायल हालत में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया जहां हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया. उसके बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में थाना अकराबाद में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल मामला थाना अकराबाद क्षेत्र के पनेठी चौराहे का है.  जहां एक महिला पनेठी चौराहे से अपने घर की ओर जा रही थी.  पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसके मोबाइल को छीन लिया.  युवक मोबाइल छीन कर रोहिना सिंहपुर नहर की ओर भागे, जहां शोर-शराबे की वजह से गांव वालों ने युवकों को नहर पर घेर लिया लेकिन एक युवक भागने में सफल रहा. पकड़े गए युवक को गांव वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए युवक ने अपने आपको कलाई गांव का बताया. उसका साथी भी उसी गांव का बताया जा रहा है. युवक की वहां मौजूद लोगों ने जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. जहां घायल अवस्था में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई.

इलाज के दौरान हुई मौत
अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पलाश बंसल का कहना है कि पनेठी चौकी से थाना अकराबाद में सूचना प्राप्त हुई कि दो बाइक सवार ने एक महिला का मोबाइल और चेन स्नेचिंग की घटना की है. आसपास के लोगों ने उसका पीछा किया. उनमें से एक व्यक्ति को बाइक के साथ पकड़ लिया. आसपास के लोगों ने पकड़ने के बाद उसको मारा पीटा. उसको पहले सीएचसी अकराबाद भेजा गया जहां से जिला अस्पताल रेफर हुआ और मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में रेफर किया गया. जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें:-

UP: कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह बोले- यूपी में चल रही है दंगा भड़काने की साजिश, Asaduddin Owaisi को लेकर कही ये बात

Noida News: नोएडा के कई बड़े स्कूलों की मान्यता खतरे में आई, शिक्षा विभाग लेने वाला है एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget