एक्सप्लोरर

Aligarh: AMU के हॉस्टल में अवैध तरीके से रह रहा था छात्र, कमरे से मिला अवैध हथियार, रेड मारने गई टीम को चकमा देकर भागा

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को हॉस्टल के अदंर को कुछ संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली थी जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से कमरे की जांच के लिए एक टीम भेजी गई थी.

Aligarh Crime News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) के हॉस्टलों में अवैध तौर से हथियारों के होने की सूचना पहले भी एएमयू प्रशासन (AMU Administration) को मिलती रही है, लेकिन हर बार चेकिंग के दौरान प्रशासन को वहां कुछ भी नहीं मिलता था. इस बार फिर विश्वविद्यालय के आरएम हॉल के प्रोवोस्ट को सूचना मिली कि हॉल के अंदर एक कमरे में एक छात्र अवैध रूप से हथियार के साथ रह रहा है. सूचना पर जब प्रोवोस्ट ने कमरे की तलाशी ली तो वहां अवैध तरीके से रखा गया हथियार मिल गया लेकिन छात्र किसी तरह चकमा देकर फरार हो गया. आरोपी छात्र खुद भी अवैध तरीके से उस कमरे में किसी और के नाम पर रह रहा था. मामले में एमएमयू प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एएमयू की प्रॉक्टोरियल टीम को सूचना मिली कि आरएम हॉल में बिहार के अररिया जिले का रहने वाला अब्दुल हक नाम का छात्र बीए में पढ़ता है और वह हॉल के कमरे में अवैध तरीके से  रह रहा है. जबकि कमरा किसी और दूसरे अब्दुल नाम के छात्र के नाम एलॉट है. सूचना पर जब हॉल के प्रोवोस्ट ने अपनी टीम के साथ कमरे में चेकिंग की तो वहां तमंचा कारतूस इत्यादि मिल गए. इस दौरान अब्दुल हक किसी तरह चकमा देकर फरार हो गया. जिसके बाद प्रॉक्टोरियल टीम की तरफ से पुलिस को मामले में जानकारी दी गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है.

प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने रेड को लेकर दी यह जानकारी
मामले पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि मंगलवार को तकरीबन 1:00 बजे के आसपास प्रोवोस्ट ने अपनी टीम और प्रॉक्टोरियल टीम के साथ वार्डन हाउस में रेड किया. रेड के दौरान मौके पर कोई नहीं मिला. लेकिन उसमें से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं जिसमें एक देशी कट्टा और कुछ कारतूस हैं. उसमें कुछ दस्तावेज भी मिले हैं. प्रोवोस्ट को पहले से ही ऐसी सूचना मिल गई थी और वह उसपर नजर रखे हुए थे. जब सूचना एकत्रित हुई उन्होंने उस पर छापा डाला. जो चीजें मिली थी उसको जब्त कर लिया गया है और पुलिस को हैंड ओवर कर दिया गया है. एक तहरीर भी पुलिस को दी गई है.

ये भी पढ़ें -

Varanasi News: अजय राय ने घर के बाहर लगाया 'मेरा घर राहुल गांधी का घर' का पोस्टर, की ये भावुक अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के वोटर्स को कब तक मिल जाएगी EPIC आईडी, निर्वाचन अधिकारी ने बताया
यूपी के वोटर्स को कब तक मिल जाएगी EPIC आईडी, निर्वाचन अधिकारी ने बताया
BJP के पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
BJP के पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता
दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
Embed widget