एक्सप्लोरर

Aligarh: बहन-बेटियों से छेड़छाड़, तंग आकर पलायन को मजबूर 30 परिवार, 'मकान बिकाऊ हैं' के लगाए पोस्टर

Aligarh News: अलीगढ़ पुलिस का कहना है कि उन्हें पीड़ित परिवार की ओऱ से तहरीर मिली है. उसके आधार पर केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Aligarh Crime News: अलीगढ़ (Aligarh) के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में करीब 30 परिवारों ने अपने घर के बाहर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर लगा दिए हैं. यह परिवार इलाके के दबंगों से इतने आहत हैं कि इन्हें अपना मकान बेच कर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है. इलाके के दबंग इन लोगों के साथ मारपीट करते हैं. इनकी बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं. गंदे-गंदे कमेंट करते हैं और हथियारों के दम पर डराते हैं. पोस्टर लगाने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तत्काल इलाके के इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए. उन्होंने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है. मामला अलीगढ़ के नौरंगाबाद क्षेत्र का है.

दरअसल नौरंगाबाद इलाके में वैश्य समाज और ब्राह्मण समाज के लोग रहते हैं. आरोप है कि वैश्य समाज के दबंग बिट्टू वार्ष्णेय, डब्बू, सनी, राहुल और, बबलू ने ब्राह्मण परिवार के लोगों को परेशान कर रखा है.  इन लोगों ने ब्राह्मण समाज की लड़कियों और बच्चों का गलियों में निकलना दूभर कर दिया है. वह लड़कियों पर गंदे-गंदे कमेंट करते हैं और हथियारों के दम पर उनको डराते हैं. इसलिए ब्राह्मण समाज के परिवार पलायन करने के लिए मजबूर हैं.

पीड़ितों ने सुनाई अपनी आपबीती
इलाके की रहने वाले देवेंद्र कुमार ने बताया कि यह दबंगई कुछ लोग कर रहे हैं. उन्होंने अपने दोस्तों और बदमाशों को बुलाया. शराब पिलाई और उनके पास हथियार हैं. हथियारों की धमकी देते हैं. आए दिन लड़कियों से बदतमीजी करते हैं. घर की बहन-बेटियों पर भद्दे कमेंट करते हैं. करीब 30 से 35 परिवार ने मकानों के बाहर पोस्टर लगाए हैं. अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हम घर छोड़ने को मजबूर हैं. 

पुलिस ने केस दर्ज शुरू की कार्रवाई
इलाके की ही यशोदा देवी ने बताया कि हमने पुलिस से मदद मांगी थी. पुलिस आई थी और हमने थाने में एफआईआर कराई है. इलाके की रहने वाली कमलेश ने बताया कि दबंगों की वजह से हमने यह पोस्टर लगाए हैं. उन्होंने मकान बेचने के लिए मजबूर कर दिया है. लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं. इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है. दो महीने पहले भी ऐसे ही परेशान किया गया था. मामले पर एएसपी पुनीत द्विवेदी ने बताया कि थाना गांधी पार्क में परसों दो परिवारों में लड़ाई झगड़ा और गाली गलौज हुई. जिसके कारण एक पक्ष द्वारा अपने और आसपास के घरों में कुछ पोस्टर लगा दिए गए हैं. पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर  मुकदमा दर्ज कर दिया गया है. मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें -

UP Politics: सपा नेता उदयवीर सिंह ने की कांग्रेस की तारीफ, इस काम के हुए मुरीद, ब्रजेश पाठक पर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget