एक्सप्लोरर

अलीगढ़: अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी अवैध हथियारों का निर्माण कर उन्हें अलग-अलग जिलों में बेचते थे.

Aligarh Crime News: अलीगढ़ जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और निर्माण के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. यह फैक्ट्री पंजीपुर गभाना बॉर्डर के पास एक बाउंड्री वॉल के पीछे संचालित की जा रही थी. पुलिस ने इस दौरान मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने हथियार बरामद किए हैं.

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी अवैध हथियारों का निर्माण कर उन्हें अलग-अलग जिलों में बेचते थे. यह धंधा लंबे समय से चल रहा था और इसकी वजह से कई आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा था. 

मौके से पुलिस ने सद्दाम (पुत्र- जमालुद्दीन) और कामरान (पुत्र- बाजखान) को हिरासत में लिया है और फैक्टी के किन लोगों से जुड़े हुए है इसकी जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं. जिसके 13 देशी तमंचे, 9 बैरल,  3 तमंचों की अधबनी बॉडी, 6 लोहे की प्लेट्स, 4 खोखा कारतूस और 1 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

ये सामान हुआ बरामद
वहीं हथियार निर्माण के औजार में 6 लकड़ी के चाप, 4 ड्रिल मशीन बिट्स, 1 ड्रिल मशीन (स्क्रू के साथ), 6 डाई सूमी, 1 लोहे की कटर मशीन (हैमर के साथ), 3 ब्लेड आरी के, 2 आरी (ब्लेड के साथ), 1 लकड़ी काटने की आरी, 1 लोहे की शिकंजा मशीन, 1 लोहे का हथौड़ा, 1 लकड़ी का बट लगा हथौड़ा, 1 गोल रेती, 1 चपटी रेती, 1 प्लास, 1 साधा संड़ासी और 1 लोहे काटने की संड़ासी बरामद किए गए हैं.

पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं जो हथियारों की डिलीवरी में इस्तेमाल की जाती थीं. ये वाहन एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिए गए हैं. पुलिस के अनुसार, यह फैक्ट्री काफी गुप्त तरीके से चलाई जा रही थी. अपराधियों ने फैक्ट्री को बाउंड्री वॉल के पास छिपाकर रखा था ताकि किसी को संदेह न हो. यहां आधुनिक औजारों की मदद से हथियार बनाए जाते थे और इन्हें अलग-अलग जिलों में सप्लाई किया जाता था.

हरिद्वार: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए की नशीली दवाइयां बरामद

क्या बोली पुलिस
इस घटना के संबंध में पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि इन अवैध हथियारों की बड़ी मांग थी और आरोपी इन्हें मोटी कीमत पर बेचते थे. कुछ मामलों में ये हथियार अपराधियों को भी सप्लाई किए जाते थे, जिससे अपराध की घटनाएं बढ़ रही थीं. पुलिस ने दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है. वे यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इस गैंग से और कौन-कौन जुड़े हैं और हथियारों की सप्लाई किन-किन जिलों में की जाती थी.

अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ यह एक बड़ी सफलता है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस उपअधीक्षक ने बताया कि अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. आम जनता से भी अपील की गई है कि अगर उन्हें कहीं भी इस तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget