एक्सप्लोरर

Aligarh News: IAS अधिकारी देवी शरण उपाध्याय हुए निलंबित, जमीनों के पट्टे गलत तरीके से बहाल करने का लगा था आरोप

UP News: यूपी सरकार ने जमीन मामले में 2012 बैच के आईएएस अधिकारी को निलंबित कर दिया. वहीं 2021 इस मामले की शिकायत की गई थी. जिसमें लोगों के पट्टे निरस्त कर दिए गए थे.

Aligarh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अलीगढ़ में जमीनों के पट्टे गलत तरीके से बहाल करने के आरोप में आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय को निलंबित कर दिया है.वह 2012 बैच के आईएएस है.सरकार ने पहले उनको सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज के पद से हटाते हुए वेटिंग में रखा था, लेकिन बाद में सरकार ने उनको निलंबित कर राजस्व परिषद के साथ संबद्ध कर दिया है.पट्टों को गलत तरीके से बहाल करने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कुछ लोगों ने अलीगढ़ से शिकायत की थी.

दरअसल वर्ष 1982 में अलीगढ़ के गांव मिर्जापुर सिया की करीब 82- 83 हेक्टेयर जमीन 29 लोगों को पट्टे पर दी गई थी.इसको लेकर 1988 में शिकायत की गई कि जो पट्टे हुए हैं. वह गलत तरीके से हुए हैं उनमें से कई लोग बाहर के रहने वाले हैं और कइयों के पास जमीन है.इस पर अलीगढ़ प्रशासन ने पांच पट्टों को निरस्त करते हुए 24 को बहाल कर दिया था.इस पर जिन पांच लोगों के पट्टे निरस्त हुए थे वह लोग राजस्व परिषद चले गए. जिस पर राजस्व परिषद ने उनके भी पट्टे बहाल कर दिए.

24 लोगों के पट्टे किए गए थे निरस्त
2021 में इस मामले की शिकायत फिर शासन स्तर पर की गई.साथ ही गांव की रहने वाली शमा परवीन ने एडीएम कोर्ट में दोबारा अपील की.इस पर फिर मामला तत्कालीन एडीएम प्रशासन डीपी पाल के न्यायालय में आया.सारे दस्तावेजों का अवलोकन और जांच के बाद एडीएम प्रशासन कोर्ट ने 14 नवंबर 2022 को 29 में से पांच पट्टों को बहाल कर दिया. जबकि 24 पट्टों को निरस्त कर दिया.जिन 24 लोगों के पट्टे निरस्त किए गए थे. वह लोग इसके खिलाफ वाद लेकर राजस्व परिषद में चले गए.जिस पर राजस्व परिषद ने पूरे मामले पर स्टे लगा दिया.

आईएएस देवी शरण हुए निलंबित
इस पर दो पट्टेदार स्टे आर्डर के खिलाफ हाई कोर्ट चले गए. हाई कोर्ट ने दोनों की रिटों के आधार पर स्टे ऑर्डर कैंसिल कर दिया. वह राजस्व परिषद को निर्देश दिए कि इस मामले को निगरानी करते हुए जल्द से जल्द खत्म किया जाए. यानी गेंद वापस राजस्व परिषद के पाले में पहुंच गई थी.अब 6 जून को आइएएस देवी शरण उपाध्याय ने आदेश करते हुए सारे के सारे पट्टों को पास कर दिया.इसके खिलाफ एडीएम प्रशासन ने रिव्यू दाखिल किया हुआ है.सरकार ने मामले में राजस्व परिषद के सदस्य रहे आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय को निलंबित कर दिया है.

शिकायतकर्ता के पुत्र शोएब ने क्या कहा
शमा परवीन के पुत्र शोएब ने बताया कि खेत आवंटित हुए थे 1982-83 में जिसकी ना कोई पत्रावली है.बाहर के लोगों को आवंटन हुए थे.जो बाराबंकी, आजमगढ़, एटा,फर्रुखाबाद के रहने वाले थे.ऐसे लोगों को आवंटन किए गए थे जो सरकारी कर्मचारी थे बिजली विभाग में, एएमयू में थे .अपात्र व्यक्ति थे उन लोगों को हुए.किसी पात्र व्यक्ति को नहीं हुए थे.मैंने मुख्यमंत्री साहब से इसकी शिकायत की थी उनके यहां शिकायत प्रार्थना पत्र दिया था और यहां जिले पर भी की थी तहसील में.तहसील में पहले दी थी तो कर्मचारी मिले हुए थे.उनकी मिलीभगत से रिपोर्ट जाती रही.

'सरकारी जमीन कब्जा मुक्त होनी चाहिए'
जब मुख्यमंत्री साहब का लेटर आया तब संज्ञान लिया गया.यह कार्यक्रम हुआ.16-11-22 को आवंटन निरस्त कर दिए गए.यह लड़ाई मेरे पिताजी लड़ रहे थे वह गुजर चुके.और अब मैं लड़ाई लड़ रहा हूं.एक ही आईएएस नहीं है और भी कई आईएएस है.कई लोग शामिल है जिनका संरक्षण भूमाफियाओं को है.इनका कोई निचले स्तर पर नहीं है और भी आसपास के कोई मामलों की छानबीन बारीकी से हो तो ढाई हजार से ज्यादा भूखंड है जो गलत तरीके से आवंटन किए गए हैं. जो शहर से लगे हुए हैं.ऐसी सरकारी जमीन यह कब्जा मुक्त होने चाहिए और सब की जांच होनी चाहिए..

क्या बोले जिलाधिकारी पंकज कुमार
मामले पर अलीगढ़ के अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि हमारे यहां कोल तहसील में मिर्जापुर सिया गांव है. वहां 1984- 85 में 29 लोगों को पट्टे हुए थे. करीब 82- 83 हेक्टेयर जमीन आच्छादित थी.पट्टा कैंसिलेशन का वाद यहां एडीएम के यहां चला था.2022 में वह पट्टे निरस्त किए गए.कुछ लोगों के बहाल कर दिए गए.जिसके विरुद्ध वह लोग कोर्ट में चले गए जहां पर बोर्ड ने जो फाइनल ऑर्डर पास किया 6 तारीख को उसमें एडीएम के ऑर्डर को निरस्त करते हुए सभी पट्टों को बहाल कर दिया है.इसके विरुद्ध शासकीय अधिवक्ता के माध्यम से हम लोगों ने रिव्यू पिटीशन डाली है.

ये भी पढ़ें: Mathura News: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे हाथी संरक्षण केंद्र, हाथियों का जाना हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल भेजे गए युवक की दून अस्पताल में रहस्यमयी मौत! परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
जेल भेजे गए युवक की दून अस्पताल में रहस्यमयी मौत! परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
बीजेपी सांसद सतीश गौतम की सदस्यता पर लटकी तलवार! इस मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस
बीजेपी सांसद सतीश गौतम की सदस्यता पर लटकी तलवार! इस मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस
यूपी: 21 दिन में दरिंदे को उम्रकैद की सजा, चचेरे मामा ने किया था डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म
यूपी: 21 दिन में दरिंदे को उम्रकैद की सजा, चचेरे मामा ने किया था डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म
'US, चीन और पाकिस्तान अभिजीत दीपके की....', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर महंत सीताराम दास का दावा
'US, चीन और पाकिस्तान अभिजीत दीपके की...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर महंत सीताराम दास का दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget