एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ में राम बारात मार्ग को लेकर भिड़े दो समुदाय, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात, केस दर्ज

Aligarh News: पुलिस की एफआईआर में लिखा है कि निर्धारित रुट की बजाय राम बारात दूसरे रुट पर जा रही थी, जिसका दूसरे पक्ष द्वारा विरोध किया गया. इस दौरान दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए.

Aligarh News: अलीगढ़ में रविवार शाम को राम बारात निकालने के दौरान मार्ग को लेकर दो समुदाय आमने सामने आ गए और जमकर बवाल देखने को मिला. आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने राम बारात पर हमला किया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. हालांकि पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले का शांत कर लिया. इस मामले में पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें दोनों ही पक्षों के लोगों को शामिल किया गया है. 

खबर के मुताबिक अलीगढ़ के चंडौस थाना क्षेत्र में राम बारात निकलने के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था, लेकिन राम बारात में मौजूद सीओ, एसडीएम और पुलिस बल ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में किया और राम बारात को गंतव्य के लिए रवाना किया. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद राम बारात के मार्ग को लेकर हुआ था. जिस मार्ग की परमिशन राम बारात निकलने वाले आयोजकों को मिली हुई थी उसकी बजाय वह दूसरे रास्ते से जा रहे थे, जिसका विरोध हुआ. 

पुलिस ने दोनों पक्षों का शांत किया
हंगामा बढ़ते ही तत्काल मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में किया और राम बारात को अपने रास्ते पर भेज दिया. हालांकि इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव भी किया, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है. एसएसपी, डीएम समेत तमाम अदिखारी वहां पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया. 

दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
इस मामले में अलीगढ़ पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें दोनों ही पक्षों के लोगों को शामिल किया गया है. पुलिस की एफआईआर में साफ-साफ लिखा है कि निर्धारित रुट की बजाय राम बारात दूसरे रुट पर जा रही थी, जिसका दूसरे पक्ष द्वारा विरोध किया गया. इस दौरान दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच हंगामा हुआ.

एसएसपी ने दी ये जानकारी
अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि थाना चंडौस क्षेत्र में एक शोभायात्रा निकल रही थी जिसमें इसके मार्ग को लेकर के दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे. पुलिस ने स्थिति को संभाला. इसी बीच एक व्यक्ति द्वारा अपने चोटिल होने की बात कही गई है, वह आंशिक चोटिल था जिसको उपचार दिया गया. वो अब ठीक है. मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है. इलाके में शांति है. इसमें दोनों ही पक्षों के जो बयान है उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. 

Nithari Kand में बड़ा फैसला- सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर तमाम मामलों में बरी, फांसी की सजा रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
महोबा: CEC का पुतला जलाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं पर केस, 10 लोग नामजद
महोबा: CEC का पुतला जलाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं पर केस, 10 लोग नामजद

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget