एक्सप्लोरर

Aligarh News: कार के टायर से गिरी कीचड़ से दो पक्षों में हुई भिड़ंत, दबंगों ने पुलिस के सामने बरसाई लाठियां

UP News: अलीगढ़ में पलवल हाईवे स्थित खेरेश्वर धाम मंदिर चौराहे पर मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Aligarh News: अलीगढ़ में पलवल हाईवे स्थित प्राचीन खेरेश्वर धाम मंदिर चौराहे पर मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई. एक चार पहिया गाड़ी के टायर सें बरसात के पानी की कीचड़ उछलाकर युवकों के ऊपर गिरने के बाद बाइक सवार युवकों के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कार सवार की मारपीट की गई. पुलिस की आंखों के सामने कार सवार युवकों के ऊपर लाठी डंडों से हमला किया. दंबगो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

दरअसल पूरा मामला खेरेश्वर धाम चौराहे का है. जहां भारी बारिश के बीच ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने बेखौफ होकर अपने हाथों में लाठियां लेकर कार सवार युवकों की गाड़ी के शीशे के ऊपर जमकर लाठियां बरसाई गई. इस दौरान दबंग लोगों द्वारा चारों तरफ से कार पर लाठियों से हमला होते हुए देख कार सवार युवक अपनी गाड़ी को चौराहे से मोड कर मौके से फरार हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रवाना करते हुए मामले की जांच में जुटी है.

पुलिसकर्मी के सामने दबंगों ने शुरू की मारपीट
आपको बता दे कि लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर धाम चौराहे पर गुरुवार के दोपहर करीब 1:00 बजे भारी बारिश के बीच एक चार पहिया गाड़ी के टायर से बारिश के पानी की कीचड़ बाइक सवार युवकों के ऊपर गिरने के बाद मौके पर जमकर बवाल हो गया. जिसके बाद बाइक सवार दबंग युवकों नें गाड़ी के टायर से अपने ऊपर बरसात के कीचड़ गिरने के बाद कार को घेरते हुए सूचना अपने साथियों को दी. सूचना मिलते ही दबंग साथी अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और बिना वक्त गवाएं दबंगों ने कार सवार युवकों के ऊपर खेरेश्वर धाम चौराहे पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने हमला बोल दिया.

पुलिसकर्मी के रोकने पर भी दबंग नहीं रूके
गाड़ी के सिसो पर बुरी तरह से लाठियां बरसानी शुरू कर दी. आधा दर्जन से ज्यादा दबंग युवकों द्वारा कार सवार युवकों की गाड़ी पर लाठी डंडों से किए जा रहे हमले को देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के द्वारा हाथों में लाठी डंडे लिए दबंग युवकों को रोकने की कोशिश की गई. बावजूद इसके  दबंग लोग कार सवार युवकों की गाड़ी को निशाना बनाते हुए पुलिस की मौजूदगी में लगातार लाठियां सें हमला करते रहें. इतने पर भी जब दबंगो का दिल नहीं पसीजा. तो कार सवार युवक अपने आपको चारों तरफ से घिरता हुआ देख अपनी गाड़ी को दाएं बाएं करके इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगे. 

दबंगों ने कार के शीशे पर जमकर लाठी बरसाई
चार पहिया वाहन सवार युवकों को मौके से भागता हुआ देख दबंग लोगों के द्वारा उसके बाद भी गाड़ी का पीछा करते हुए गाड़ी के शीशों पर जमकर लाठियां बरसाई गई. इस दौरान दबंगों द्वारा कार सवार युवकों की पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में लाठी डंडों से किया जा रहे हमले को मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति के द्वारा अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. इसके बाद वीडियो बनाने वाले उसे व्यक्ति ने दबंग की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.इस दौरान एक युवक अवैध असलहा भी दिखाता नजर आ रहा है.

क्या बोले क्षेत्राधिकारी आर. के. सिसोदिया
 दबंगों द्वारा कार सवार युवकों के ऊपर लाठी डंडों से किए गए हमले के बाद क्षेत्राधिकारी आर. के. सिसोदिया नें घटना को लेकर बताया कि आज सुबह करीब 1:00 बजे थाना लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर धाम चौराहे का एक प्रकरण पुलिस की संज्ञान में आया.जिसमें दो पक्षों के बरसात के पानी की छींटे पड़ जाने के बाद आपस में झगड़ा हो गया. इस मामले में थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के तीन टीमें रवाना की जा चुकी है.पुलिस द्वारा मामले में विधिक  कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल की जमानत पर प्रमोद तिवारी बोले- ये मोदी सरकार पर तमाचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ दान गड़बड़ी मामले में आज BKTC सदस्यों के बयान करेगी दर्ज एसआईटी, CCTV की भी होगी जांच
बदरीनाथ दान गड़बड़ी मामले में आज BKTC सदस्यों के बयान करेगी दर्ज एसआईटी, CCTV की भी होगी जांच
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'जहां भगवान राम हों वहां...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान
'जहां भगवान राम हों वहां...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget