एक्सप्लोरर

AMU में फीस वृद्धि और लंबित छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों का धरना, भूख हड़ताल छठे दिन भी जारी

Aligarh News: AMU में पिछले आठ वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं, छात्रों का कहना है कि उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई मंच नहीं है. फीस में 36-42% की वृद्धि से भी छात्रों में गहरा असंतोष है.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि और लंबे समय से लंबित छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा छात्रों का विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल छठे दिन भी जारी है. छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे बाब-ए-सैयद गेट पर अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल जारी रखेंगे. इस बीच यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने चार डिप्टी प्रॉक्टरों को निलंबित कर दिया है, लेकिन छात्रों का कहना है कि यह कदम पर्याप्त नहीं है.

छात्रों की मांग: फीस वृद्धि वापस और छात्रसंघ चुनाव

AMU में पिछले आठ वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं, जिसके कारण छात्रों का कहना है कि उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई मंच नहीं है. फीस में 36-42% की वृद्धि को लेकर भी छात्रों में गहरा असंतोष है. छात्रों का आरोप है कि यह वृद्धि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए शिक्षा को और मुश्किल बना रही है. छात्र नेता जनिब हुसैन ने कहा कि हमारी मांग है कि फीस वृद्धि को पूरी तरह वापस लिया जाए और छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित की जाए.

भूख हड़ताल और छात्रों का संकल्प

एएमयू के दो छात्र मोहम्मद रयान और मोहम्मद कैफ, पिछले 48 घंटों से भूख हड़ताल पर हैं. उन्होंने कहा कि या तो प्राण जाएंगे या फिर छात्रसंघ आएगा. उनकी हालत नाजुक होने के बावजूद, वे अपनी मांगों पर अडिग हैं. रयान और कैफ ने बताया कि चार डिप्टी प्रॉक्टरों के निलंबन से वे आंशिक रूप से संतुष्ट हैं, लेकिन जब तक छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित नहीं होती, उनका धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी.

चार डिप्टी प्रॉक्टर निलंबित

छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद एएमयू प्रशासन ने चार प्रॉक्टरियल स्टाफ सदस्यों प्रो. मोहम्मद आसिफ (अर्थशास्त्र विभाग), अनवर अहमद (कॉमर्स विभाग), इमरान अहमद उस्मानी (एएमयू गर्ल्स स्कूल), और सैयद अली नवाज जैदी (कानून विभाग) को निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई 4 अगस्त को बाब-ए-सैयद गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान प्रॉक्टरियल टीम द्वारा कथित तौर पर छात्रों के साथ मारपीट और बदसलूकी के बाद की गई. हालांकि, छात्रों का कहना है कि यह कदम उनकी मुख्य मांग छात्रसंघ चुनाव को पूरा नहीं करता.

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष का समर्थन

एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने धरने पर पहुंचकर छात्रों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि पहली बार देखा है कि इतने लंबे समय तक छात्रसंघ की मांग को लेकर इतना बड़ा आंदोलन चल रहा है. प्रशासन को जल्द से जल्द चुनाव की तारीख घोषित करनी चाहिए. सलमान ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की नाजुक हालत पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 43911 मतदाता करेंगे वोटिंग
अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 43911 मतदाता करेंगे वोटिंग
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget