एक्सप्लोरर

Dengue Case in Noida: नोएडा में अचानक बढ़े डेंगू के मरीज, अस्पतालों में जारी किया गया अलर्ट

Dengue Case in Noida: नोएडा में डेंगू के मरीज बढ़ने से जिला अस्पताल में बेड सुरक्षित किये गये हैं. बीते 36 घंटों में 41 मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप की स्थिति है.

Dengue Case in Noida: नोएडा में डेंगू मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ने पर हड़कंप मचा है. जिले में सोमवार तक 116 डेंगू मरीज थे, लेकिन मंगलवार को यानी एक दिन में 41 मरीज मिलने से अब यह संख्या 157 हो गई है. इनमें बच्चों की संख्या अधिक है. सरकारी ही नहीं निजी अस्पतालों में भी 40 फीसदी से अधिक संदिग्ध डेंगू के मरीज भर्ती हैं. जिले में अभी तक 870 लोगों की जांच की गई है, जिसमे 157 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, स्वास्थ्य महकमे के डॉ सुनील कुमार शर्मा ( मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर ) का कहना है कि डेंगू को लेकर सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. बेड की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है साथ ही मरीजों का उपचार भी सीनियर डॉक्टर की निगरानी में किया जा रहा है. 

बीते 36 घंटों में 41 डेंगू के मरीज सामने आए

पिछले 36 घंटों में गौतम बुद्ध नगर में 41 डेंगू के मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. स्वास्थ्य महकमे का कहना है कि, जिला अस्पताल में मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं, साथ ही सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में मरीजों का उपचार कर रही है. 

वायरल और डेंगू का कहर

एबीपी गंगा की टीम, ने नोएडा के जिला अस्पताल जाकर मरीजों की स्थिति का जायजा लिया. जहां पर डॉक्टर मरीजों का उपचार करते हुए नजर आए. जिला अस्पताल में अभी भी 8 डेंगू के मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है. वहीं, वायरल फीवर के मरीजों की संख्या जिले में करीब हजार के पास पहुंच गई है और लगातार वायरल फीवर मरीजों की जांच में डेंगू के मरीज पाए जा रहे हैं, यही वजह है कि, डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 

जिले में 157 मरीज

हालांकि, एबीपी गंगा ने जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा से बात कर यह जानने की कोशिश की कि, आखिरकार जिले में डेंगू को लेकर प्रशासन किस तरह से काम कर रहा है और अब तक पिछले 36 घंटों में कितने मरीज पाए गए हैं तो उनका कहना था कि कुल 41 मरीज मिले हैं और अब जिले में मरीजों की संख्या 157 हो गई है.

निजी अस्पतालों में भी बढ़े डेंगू के मरीज 

लेकिन निजी अस्पतालों के आंकड़ों पर गौर करें तो डेंगू मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है. क्योंकि यह वे आंकड़े हैं, जो सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीज भारतीय हुए, लेकिन निजी अस्पतालों में भी काफी संख्या में डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं, जिनका उपचार भी निजी अस्पतालों में चल रहा है लेकिन जिले का स्वास्थ्य महकमा उन आंकड़ों को मानने के लिए तैयार नहीं है. उसका कहना है कि सरकारी आंकड़े सिर्फ 157 है, निजी अस्पतालों में जिन मरीजों का इलाज डेंगू के नाम पर किया जा रहा है उनकी पुष्टि स्वास्थ्य महकमा नहीं करता.

ये भी पढ़ें.

Rakesh Tikait ने फिर भरी हुंकार, कहा- केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा ना होने पर लखनऊ में होगी किसानों की बड़ी पंचायत

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget