एक्सप्लोरर

'केसरी' की बंपर कमाई के बाद, अब इस फिल्म में नजर आएंगे खिलाड़ी कुमार

बॉलीवुड के मिस्टर अक्षय कुमार का दिखेगा सबसे खतरनाक अवतार, तमिल की कंचना रीमेक में लक्ष्मी का निभाएंगे रोल।

एबीपी गंगा, बॉलीवुड में हॉरर और कॉमेडी फिल्मे धीरे-धीरे कमाई की चाल बन रही है। बॉलीवुड में एक बाद एक हिट फिल्म देने वाले खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने फैंस के लिए लेकर आए है एक खुशखबरी। जी हां साल 2016 से लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले अक्की कुमार उर्फ अक्षय कुमार ने लगातार 9 हिट फ़िल्में दी हैं, जिसमें से उनकी आखिरी फिल्म केसरी रही हैं। बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से हॉरर की कुछ शानदार फिल्में बन रही हैं। साल 2018 में राजकुमार राव की फिल्म स्त्री ने लोगों का खूब मनोरंजन किया और इसने बॉक्सऑफिस पर शानदार कमाई भी की थी। अब बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार हॉरर फिल्म में अपना लक आजमाने जा रहे हैं। अक्षय कुमार साउथ की पॉपुलर हॉरर फिल्म कंचना के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। यह फिल्म मूल रूप से उसी निर्देशक द्वारा बनाई जाएगी, जिसने साउथ कंचना को निर्देशित किया था। सूत्रों के अनुसार तमिल की सुपरहिट हॉरर कॉमेडी फिल्म कंचना 2 का रीमेक बनाया जा रहा है। जिसमें अक्षय कुमार का नाम सामने आ रहा है। फिल्म में उनके ऑपोसिट कियारा आडवाणी को साइन किया गया है। फिल्म की कहानी को लेकर कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। जिसमें अक्षय कुमार एक निडर व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के टाइटल को लेकर बात करें तो, इस फिल्म का नाम कंचना से मिलता-जुलता लक्ष्मी रखा गया है। जिस पर फिलहाल अभी काम चल रहा है। अक्षय कुमार साल में कई सारी फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। अक्षय के पास इस समय करीब आधा दर्जन फिल्में हैं। उनकी फिल्म केसरी रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म ने शानदार कमाई की है। इसके अलावा वो गुड न्यूज, हाउस फुल 4, मिशन मंगल और सूर्यवंशी में काम करते नजर आएंगे। सूर्यवंशी साल 2020 में रिलीज होगी। जबकी बाकी फिल्में साल 2019 में ही रिलीज की जाएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कई सारे आइडियाज पर विचार विमर्श करने के बाद अक्षय के कैरेक्टर को ट्रांसजेंडर वाली स्क्रिप्ट के लिए चुना गया है। फिल्म में अक्षय एक ट्रांसजेंडर घोस्ट के वश में होते दिखेंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार की वाइफ का रोल प्ले करती नजर आएंगी। फिल्म की कहानी और अक्षय के कैरेक्टर में थोड़ा बदलाव किया गया है। वह भूतों से ना डरने वाले एक शख्स का रोल प्ले करते नजर आएंगे। कियारा भी फिल्म में एक खास किस्म का किरदार प्ले करती नजर आएंगी। फिल्म में झाड़-फूंक के सीन्स दिखाए जाएंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कान खोलकर सुन लो...' आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
'कान खोलकर सुन लो...' आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
बस्ती: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट
बस्ती: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget