एक्सप्लोरर

UP Politics: राजा भैया से बातचीत पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान, इस बात का किया इशारा

UP Politics: सपा नेता नरेश उत्तम पटेल ने कुंडा से विधायक राजा भैया से मुलाकात की है, जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है.

Rajya Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा सीट से विधायक राजा भैया से मुलाक़ात की, जिसे लेकर यूपी की सियासत तेज़ हो गई है. इस मुलाक़ात को राज्यसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. जिस पर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया है.  

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजा भैया से नरेश उत्तम पटेल की मुलाकात पर कहा कि, 'प्रदेश अध्यक्ष जी इधर सभी लोगों से मिल रहे हैं, जिनकी इच्छा है समाजवादी पार्टी को वोट देने की और ये समय ऐसा होता है राज्यसभा का, जब बहुत से लोग वोट देना चाहते हैं.' सपा अध्यक्ष के इस बयान के बाद क़यास लगाए जा रहे हैं कि राजा भैया राज्यसभा में सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट कर सकते हैं. 

सपा के समर्थन में वोट करेंगे राजा भैया!
राज्यसभा में अगर सपा के सभी विधायक एकजुट होकर वोट करते हैं तो तीसरे प्रत्याशी की जीत के लिए पार्टी को दो विधायकों के समर्थन की जरुरत हैं. राजा भैया की पार्टी के दो विधायक है. उनमें से एक वो ख़ुद हैं. ऐसे में अगर राजा भैया, अखिलेश यादव के साथ आते हैं तो तीसरे प्रत्याशी के लिए सपा की राह आसान हो जाएगी. इसके साथ ही दोनों दलों के आगामी लोकसभा चुनाव में भी साथ आने के रास्ते खुल जाएंगे. 

ख़बरों के मुताबिक़ राजा भैया से मुलाक़ात के दौरान नरेश उत्तम पटेल ने उनकी अखिलेश यादव से भी बात कराई है. वहीं कहा  जा रहा है कि राजा भैया ने कहा हैं कि उनके लिए समाजवादी पार्टी पहले हैं क्योंकि राजनीति के 28 सालों में उन्होंने 20 साल सपा के साथ रहकर गुज़ारे हैं. 

राजा भैया सपा के समर्थन में वोट करेंगे ये कहना अभी जल्दबाज़ी होगा. क्योंकि, राजा भैया इन दिनों बीजेपी के ज़्यादा क़रीब दिखाई दे रहे है. सपा नेता की मुलाक़ात के बाद बीजेपी भी एक्शन में दिखाई दी. बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी राजा भैया से मुलाक़ात करने पहुँचे हैं. ख़बरों के मानें तो सीएम योगी आदित्यनाथ भी राजा भैया से मिल चुके हैं. 

Lok Sabha Election 2024: विपक्ष की उम्मीदों पर ओम प्रकाश राजभर ने फेरा पानी? सीएम योगी के साथ ये तस्वीर दे रही गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?

वीडियोज

Sadhguru के आश्रम के Production Designer ने बताया किस खास तरीके से डिजाइन होता है महाशिवरात्रि का सेट!
Sadhguru और शिव जी के लिए क्यों विदेश में सब कुछ छोड़कर आते हैं लोग? | Isha Foundation
IPO Alert: Marushika Technology IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
Imran Khan अंधे हो रहे हैं और कोई ध्यान नहीं दे रहा! Pakistan में फिर हुआ दिग्गजों का अपमान| ABPLIVE
Gold-Silver में गिरावट, क्यों बढ़ रही है Market Volatility? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 8 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
सोने को मात देता है बांग्लादेश का कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह गोल्ड, हर कोई खा जाता है धोखा
सोने को मात देता है बांग्लादेश का कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह गोल्ड, हर कोई खा जाता है धोखा
Embed widget