एक्सप्लोरर

UP ByPolls में वोटर्स के बीच पुलिसकर्मी के पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, अखिलेश बोले- सस्पेंड करिए इनको

UP News: उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हो रहे उपचुनावों में गड़बड़ी को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पार्टी पर सपा समर्थकों को मतदान करने से रोकने का आरोप लगाया है.

Akhilesh Yadav in election: उत्तर प्रदेश में आज 9 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. इस बार के चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष में समाजवादी पार्टी दोनों आमने-सामने हैं. यूपी में उपचुनाव के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा प्रशासन पर सपा के समर्थकों को मतदान करने से रोकने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी मतदाताओं को वोट डालने नहीं दे रहे हैं. चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि पुलिसकर्मी मतदाताओं के कार्ड चेक नहीं कर सकते है फिर भी चेक करके लोगों को वोट देने से रोका जा रहा है. 

इसके अलावा अखिलेश ने मुजफ्फरनगर में मीरापुर उपचुनाव के काकरोली में पथराव के दौरान का एक वीडियो अखिलेश यादव ने ट्वीट किया. महिलाओं और पुलिस अधिकारी के बीच नोकझोंक हुई. पुलिस अधिकारी के हाथ में पिस्टल का वीडियो वायरल हो गया है.

मतदाताओं से वोट डालने की अपील
इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि, "हमारी उन सभी मतदाताओं से अपील है कि फिर से वोट डालने की कोशिश करें, जिनको पहले वोट डालने से रोका गया था. देश के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार जी से बात होने के बाद वीडियो और फोटो सबूत के तौर भ्रष्ट और पक्षपाती पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और बाकी दोषी निलंबित होने वाले हैं. ऐसे में आप बिना डरे मतदान करें. शाम 5 बजे के पहले जितने भी मतदाता लाइन में लग जाएंगे उन सभी को वोट डालने का अधिकार होगा. इसलिए आप 5 बजे तक लाइन में लगकर, वोट डालने के लिए घर से जरूर निकलें."

 

अखिलेश ने चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि लगता है कि चुनाव आयोग की इंद्रियां काम नहीं कर रही है. इन लोगों को न तो कुछ दिखाई दे रहा है और न ही कुछ सुनाई दे रहा है. अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि,"इब्राहिमपुर में वोट डालने से रोकने के लिए महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं भाषा का प्रयोग करने वाले SHO के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्यवाही हो."

 

इसके साथ अखिलेश यादव ने एक और ट्वीट में वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, "मीरापुर के ककरौली थाना क्षेत्र के SHO को चुनाव आयोग तुरंत निलंबित किया जाए,क्योंकि वो रिवॉल्वर से धमकाकर वोटरों को वोट डालने से रोक रहे हैं."

 

इन सबके बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उ0प्र0 विधान सभा उप चुनाव से संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है की राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों से प्राप्त निर्वाचन प्रक्रिया के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Theatre Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget