एक्सप्लोरर

ईद के मौके पर अखिलेश यादव ने शेयर की तीन खास तस्वीरें, दिया बड़ा सियासी संदेश

UP Politics: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ईद के दिन दावा किया कि उनका काफिला रोका गया था. अब उन्होंने इसको लेकर तीन तस्वीरें शेयर की है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत सरकार पर लोगों को त्योहार खुलकर मनाने से रोकने के लिए बाधाएं खड़ी करने का आरोप लगाया. यादव ने यह भी आरोप लगाया कि BJP देश को संविधान के अनुरूप नहीं चला रही है. आरोप लगाने के कुछ घंटे बाद सपा चीफ ने तीन तस्वीरें सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर कीं.

एक तस्वीर में वह लोगों से मुलाकात करते दिख रहे हैं, तो दूसरी तस्वीर में कुछ लोग सड़क के बीच नमाज पढ़ते देखे जा सकते हैं. वहीं तीसरी तस्वीर में अखिलेश की बात किसी पुलिस अधिकारी से हो रही है.  तस्वीरें शेयर कर अखिलेश ने लिखा- जो ‘हुक्मरान’ शिकस्त के डर से डरे हैं वो ही इंसानियत का रास्ता रोके खड़े हैं

एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर नमाज पढ़ने वाली फोटो उस वक्त की नहीं है जब अखिलेश का काफिला रोका गया था. 

उधर, ईद के मौके पर यहां ऐशबाग ईदगाह पहुंचे सपा प्रमुख यादव ने पत्रकारों से बातचीत में पुलिस पर ऐशबाग ईदगाह के अंदर जाने से रोकने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा 'ईद के मौके पर इतनी बैरिकेडिंग क्यों की गयी है? पुलिस ने मुझे रोका और जब मैंने उनसे पूछा कि वे मुझे क्यों रोक रहे हैं तो उनके पास कोई जवाब नहीं था.'

लखनऊ की इन सड़कों पर दौड़ेंगी 16 खास गाड़ियां, राहगीरों को मिलेगा ये लाभ, सरकार ने लिया फैसला

क्या मुझे इसे तानाशाही कहना चाहिए?- अखिलेश यादव
इससे पहले यादव ने कहा 'क्या मुझे इसे तानाशाही कहना चाहिए या इसे 'आपातकाल' कहना चाहिए. मैंने कभी ऐसी बैरिकेडिंग नहीं देखी जो लोगों को उनके त्यौहार मनाने से रोकने के लिए की गयी हो.' उन्होंने आरोप लगाया कि 'BJP इस देश को संविधान के जरिये नहीं चला रही है.'

यादव ने कहा कि यह क्या दूसरे धर्म के त्योहार में शामिल होने से रोकने का दबाव बनाने की कोशिश नहीं है? उन्होंने कहा 'ईद मनाई जा रही है और नवरात्र के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं. इस भारत की यही खूबसूरती है कि हम सब मिलकर एक साथ त्योहार मनाते हैं.'ईद की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि 'आज पूरे प्रदेश और देश को मुबारकबाद देना चाहता हूं.'

सपा प्रमुख ने कहा कि ईद पर सिवइयां भी खाने को मिलती हैं, और यह जो मिठास है यह पूरे साल याद रहती है.  उन्होंने कहा 'हमारा देश बहुत बड़ा देश है, यहां पर सदियों से हम मिलकर रहते आए हैं. यहां इतनी जाति धर्म के लोग मिलकर रहते हैं, त्यौहार मनाते हैं, एक दूसरे की खुशियां बांटते हैं, वहीं दु:ख तकलीफ में भी शामिल होते हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget