एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव के कोर वोटबैंक में सेंधमारी के लिए बीजेपी का प्लान, बढ़ सकती है सपा की मुश्किलें

Lok Sabha Election 2024: लखनऊ में 3 मार्च को यादव महाकुंभ होने जा रहा है. इस महाकुंभ में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव मोहनलालगंज सीट पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे.

Lok Sabha Election 2024: यूपी में 80 की रस्सा कस्सी शुरू हो गई है. बीजेपी इस बार पूरी 80 सीट जीतने के मिशन पर है तो सपा और कांग्रेस मिलकर बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए न्याय यात्रा निकाल चुके हैं लेकिन, फिलहाल सपा की राह आसान नहीं दिख रही है. एक तो मुस्लिम वोट बैंक के खिसकने के डर से कांग्रेस को गले लगाया और अब अपने परंपरागत वोट बैंक यादव तबके से भी खतरे की घंटी बजने लगी है. 

एमपी के सीएम मोहन यादव 3 मार्च को लखनऊ में होने जा रहे यादव महाकुंभ में शामिल होने जा रहे है. बीते महीने यादवों के कार्यक्रम में डीसीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे थे. पिछले दिनों यादव महासभा दो फाड़ हो जाने के बाद एक धड़ा अब अखिलेश से बगावत करता हुआ दिखाई दे रहा है. महासभा से अलग हुए अनुराग यादव ने अलग होने के बाद एबीपी लाइव से बातचीत में सभी राजनैतिक दलों के लिए दरवाजे खोलने की बात कही थी. 

श्री कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार मनीष यादव इस यादव महाकुंभ की तैयारी करा रहे है. मनीष का कहना है कि अखिलेश का साथ यादव समाज क्यों दे जब वो यादव समाज के नायक श्री कृष्ण के लिए खड़े नही होते. उनकी पीडीए की लड़ाई भी केवल प्रॉपर्टी ऑफ अखिलेश डिंपल है. ऐसे में अब यादव किसी का पिछलग्गू नही हैं. मोहन यादव भी हमारे समाज के है और श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर उनका समर्पण उनके बयानों में दिखता है.

सपा के खेमे में मची हलचल
बीजेपी के इस कार्यक्रम से सपा ख़ेमे में हलचल मच गई है. यादव महाकुंभ को लेकर सपा प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मोहन यादव प्रतीक है और बीजेपी प्रतीकों के जरिए सियासत कर अपना जनाधार नही बढ़ा पाएगी. बीजेपी प्रवक्ता आनंद दुबे का कहना है कि आज हर वर्ग बीजेपी के साथ जुड़ना चाहता हैं. वहीं राजनैतिक जानकर योगेश मिश्रा ने कहा कि बीजेपी मोहन के जरिए माहौल बना रही है जो सपा को डिस्टर्ब कर सकता है.

क्या है यादव मतदाता का यूपी में समीकरण
यूपी में यादव मतदाताओं का विधानसभा की 50 सीटों को असर है.उत्तर प्रदेश में करीब 8-9 फीसदी यादव वोटर माने जाते हैं और ओबीसी में इनकी आबादी करीब 20 फ़ीसदी है. यादव वोट बैंक समाजवादी पार्टी का कोर वोटर माना जाता है. समाजवादी पार्टी की उभार से पहले राम नरेश यादव जनता पार्टी से मुख्यमंत्री रहे हैं
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव तीन बार और उनके उत्तराधिकारी के रूप में अखिलेश यादव एक बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. प्रदेश की करीब 50 विधानसभा सीटों को यादव वोटर प्रभावित करते हैं.

भाजपा कैसे रिझा रही यादवों को
भाजपा यूपी में यादव मतदाताओं को लगातार रिझाने का प्रयास कर रही है. इस वक्त गिरीश यादव योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं. वहीं प्रतिनिधित्व के तौर पर हरनाथ यादव को राज्यसभा सदस्य बनाया जा चुका है. सुभाष यदुवंश को पहले युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया फिर प्रदेश संगठन में जगह दी गई, वर्तमान में एमएलसी हैं. भाजपा ने बड़ा संदेश देने के लिए आजमगढ़ में सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने भोजपुरी गायक निरहुआ को खड़ा किया था, हालांकि वह हार गए थे. बाद में उपचुनाव हुआ तो निरहुआ जीत गए.

पिछले दिनों मुलायम के करीबी यादव नेता सुखराम यादव के बेटे मोहित यादव को भाजपा में शामिल किया जा चुका है.

Rajya Sabha Election 2024: अखिलेश यादव की डिनर पार्टी का 'स्वाद' बिगड़ा, नहीं पहुंचे सपा के आठ विधायक, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Chunav पर बड़ी खबर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा- कब तक कराएंगे चुनाव?
UP Panchayat Chunav पर बड़ी खबर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा- कब तक कराएंगे चुनाव?
Gorakhpur News: गो-आधारित खेती से कृषि लागत घटाने पर योगी सरकार का जोर, जैविक उपज की बढ़ रही मांग
गोरखपुर: गो-आधारित खेती से कृषि लागत घटाने पर योगी सरकार का जोर, जैविक उपज की बढ़ रही मांग
मुख्तार अंसारी के भाई मंसूर अंसारी को राहत, हाईकोर्ट ने रद्द किया ये आदेश
मुख्तार अंसारी के भाई मंसूर अंसारी को राहत, हाईकोर्ट ने रद्द किया ये आदेश
LPG Crisis News Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
Ahilyanagar News: स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
पाकिस्तान पर भड़का अफगानिस्तानी क्रिकेट प्लेयर, काबुल हमले के बाद भारत से कर दी ये बड़ी अपील
पाकिस्तान पर भड़का अफगानिस्तानी क्रिकेट प्लेयर, काबुल हमले के बाद भारत से कर दी ये बड़ी अपील
The Kerala BO Day 19:  'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार किया बड़ा कमाल, कलेक्शन 50 करोड़ के हुआ पार, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार को भी धुआंधार किया कलेक्शन, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
EPFO पेंशन क्लेम रिजेक्ट होने से बचना है? अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
EPFO पेंशन क्लेम रिजेक्ट होने से बचना है? अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
सोने से पहले पीना शुरू कर दें ये 5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक, कसम से रात भर आएगी चैन की नींद
सोने से पहले पीना शुरू कर दें ये 5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक, कसम से रात भर आएगी चैन की नींद
Embed widget