एक्सप्लोरर

JPNIC गेट पर टीन की शेड से गरमाई सियासत, देर रात पहुंचे अखिलेश यादव, पूछा- क्या छुपाना चाहती है सरकार?

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि ये कोई पहली बार नहीं है. हर साल यहां पर समाजवादी लोग इकट्ठा होते थे. यहां जेपी की प्रतिमा लगी हैं लेकिन अब सरकार ने यहां टीन की शेड लगवा दी है.

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जय प्रकाश नारायण की जयन्ती को लेकर एक बार से यूपी की सियासत गर्मा रही है. पुलिस प्रशासन ने लखनऊ स्थित जेपीएनआईसी के गेट पर ऊंची टीन की दीवार लगवा दी है. जिसके बाद देर रात सपा अध्यक्ष अचानक मौके पर पहुंच गए जिसके बाद हड़कंप मच गया. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यहाँ टीन क्यों लगाई गई. सरकार क्या छुपाना चाहती है. 

जेपीएनआईसी में आज 11 अक्टूबर को जय प्रकाश नारायण के जन्मदिन पर सपा अध्यक्ष का कार्यक्रम होना है. इसे पहले जिस तरह गेट पर टीन का शेड लगाया गया है उसे लेकर सपा योगी सरकार पर हमलवार हो गई है. अखिलेश ने पूछा कि ये सरकार किसी महापुरुष का सम्मान क्यों नहीं करने दे रही है. 

सपा अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि ये कोई पहली बार नहीं है. हर साल यहां पर समाजवादी लोग इकट्ठा होते थे और महानायक जेपी का माल्यार्पण करते थे. ये समाजवादियों का म्यूज़ियम है. यहां उनकी प्रतिमा लगी हैं लेकिन अब सरकार ने यहां टीन की शेड लगवा दी है. अखिलेश ने सवाल उठाए कि कहीं ऐसा तो नहीं कि सरकार JPNIC बेचने की तैयारी में हो हो, किसी को देना चाहते हो. सरकार टीन शेड लगाकर कुछ तो छुपाना चाहती है. 

पिछले साल भी सपा अध्यक्ष JPNIC के 8 फीट ऊंचे गेट को कूद कर माल्यार्पण के लिए गए थे. अखिलेश ने कहा कि जनता जेपी को श्रद्धांजलि न दे पाए इसलिए दीवार उठा दी गयी है. भाजपा ने जो रास्ता बंद किया है, वो उनकी बंद सोच का प्रतीक है. ये देश की आजादी में भाग न लेने वाले भाजपाइयों के संगी-साथियों के अंदर का अपराध बोध है, जो उन्हें क्रांतिकारियों की जयंती तक पर लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित नहीं करने देता है.

एलडीए ने दी सफाई
वहीं इस मामले पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर कल जेपीएनआईसी का दौरा करने के अखिलेश यादव के कार्यक्रम के बारे में एक पत्र जारी किया. जिसमें लिखा है कि जेपीएनआईसी एक निर्माणाधीन स्थल है जहां निर्माण सामग्री बेतरतीब ढंग से फैली है और बारिश के कारण कई कीड़ों की संभावना है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पास जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा है, जिसके कारण सुरक्षा कारणों से मूर्ति की माला पहनना और जेपीएनआईसी जाना उनके लिए सुरक्षित और उचित नहीं है.

Kanpur: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर श्रम शक्ति एक्सप्रेस में छापेमारी, कब्जे में करोड़ों का माल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
Embed widget