एक्सप्लोरर

UP Politics: 'बेटियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है', पहलवानों को लेकर बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर पहलवानों को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला किया और कहा कि पूरा देश देख रहा है कि किस तरह देश की बेटियों को घसीटा जा रहा है.

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश मुख्यालय और विधानसभा भवन परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों, नौजवानों, मजदूरों को जगाने का काम किया. किसानों की खुशहाली के बिना देश का विकास नहीं होगा. हर वर्ग के लोगों ने चौधरी साहब को किसानों का नेता माना. सपा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेती है. 

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों को संविधान में दिए हक और सम्मान को छीन रही है. उनके साथ अन्याय कर रही है. भाजपा लिटरल एंट्री, आउटसोर्स, और निजीकरण के जरिए पिछड़ों, दलितों को नौकरियों, अवसर और आरक्षण से वंचित कर रही है. यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की नियुक्तियों, नौकरी और भर्तियों में हर जगह मनमाने तरीके से अपने चहेतों की भर्ती कर रही है. संविधान और नियमों के अनुसार आरक्षण नहीं दे रही है. बीजेपी पिछड़ों और दलितों से वोट तो लेती है, लेकिन जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती है. 

बीजेपी ने दिया जनता को धोखा 

भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी है. वहीं केंद्र की बीजेपी सरकार के नौ साल पूरे होने पर सपा अध्यक्ष ने कहा भाजपा ने जनता को धोखा दिया. जनता से किए वादे पूरे नहीं किए. भाजपा ने अपने संकल्प पत्र की घोषणाओं को पलटकर नहीं देखा. भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में उत्तर प्रदेश के कितने शहरों में एम्स बनाने का वादा किया था लेकिन अब उसे यह याद भी नहीं होगा. किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, भाजपा यह भी वादा भूल गई, इसी तरह से स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर झूठ बोला और धोखा दिया. नमामि गंगे के नाम पर हजारों करोड़ के बजट की लूट हो गई.

पहलवानों के प्रदर्शन पर क्या बोले अखिलेश 

सपा अध्यक्ष ने कहा, बीजेपी संविधान और कानून की धज्जियां उड़ा रही है. जब वोट लेना था तब बेटी बचाओ का नारा दिया था अब सरकार में हैं तो बेटियों को अपमानित कर रहे हैं, उन्हें सड़कों पर घसीट रहे हैं. पूरा देश देख रहा है कि कुश्ती में मेडल जीत कर देश का मस्तक ऊंचा उठाने वाली बेटियों को भाजपा सरकार अपमानित कर रही है. अगले चुनाव में यही माताएं, बहनें और बेटियां भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगी. नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी मानकों पर देश के अन्य राज्यों से पीछे हैं. निवेश के नाम पर कई इन्वेस्टर मीट हुए लेकिन कोई इन्वेस्टमेंट जमीन पर नहीं उतरा, कहीं कंपनियां जमीन पर नहीं उतरी. 

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में उतरे अयोध्या के साधु संत, पॉक्सो एक्ट पर सरकार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में गर्मी का The End! मानसून होगा मेहरबान, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
यूपी में गर्मी का The End! मानसून होगा मेहरबान, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, दहशत में भागे बच्चे
कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, दहशत में भागे बच्चे
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget