एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले पर अखिलेश यादव ने जताई चिंता, पूछा- यह सरकार क्या करेगी?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने इस संबंध में केंद्र सरकार की रणनीति को लेकर भी सवाल किया है.

UP Politics: Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले पर चिंता जताई है. 20 जनवरी को शपथ लेने वाले ट्रंप ने एक आदेश में कहा है कि अब अमेरिका में जन्मजात नागरिकता नहीं मिलेगा. अमेरिकी सरकार के इसी फैसले को लेकर अखिलेश यादव ने मोदी सरकार से भी सवाल किए.

उन्होंने कहा कि "अभी अमेरिका ने जो फैसला लिया है कि जन्म से आपको नागरिकता नहीं मिलेगी, तो सोचिए कितने भारतीयों को वापस आना पड़ेगा, तो उसमें यह सरकार क्या करेगी?" कन्नौज सांसद ने कहा कि अगर यह फैसला हो गया कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय वापस आएंगे तो यह सरकार क्या करेगी? उसमें सरकार क्या कर रही है? यह बड़ा सवाल है जो आने वाले समय में बहस का मुद्दा बनेगा.

इन सवालों की नहीं हो रही चर्चा- अखिलेश
उन्होंने कहा कि इस देश का मुद्दा बेरोजगारी, किसान की आय, फौज में भर्ती (अग्निवीर) के सवालों की चर्चा नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि यूपी में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है. अखिलेश ने कहा कि राज्य सरकार के विभागों में लूट हो रहा है. गंगा एक्सप्रेस वे का तो नहीं कहेंगे लेकिन ये लोग कह रहे थे कि कुंभ तक काम पूरा हो जाएगा. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में जो गोरखपुर में लिंक जोड़ा है, वो आज तक नहीं बन पाया है. इससे बड़ा गोरखधंधा कुछ नहीं है.

इसके अलावा अखिलेश ने कहा कि 'कुंभ और प्रयागराज वह स्थान नहीं है जहां पर राजनीतिक कार्यक्रम और फैसले लिए जाए। कुंभ के स्थान पर कैबिनेट करना यह पॉलिटिकल संदेश देना चाहते हैं वह लोग.' उन्होंने कहा कि 'मिल्कीपुर हम सब लोग मिलकर जीतकर दिखाएंगे. भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पुलिस आगे कर दी है, निष्पक्ष चुनाव होगा तो ऐतिहासिक जीत समाजवादी पार्टी की होने जा रही है.'

महाकुंभ में यूपी कैबिनेट बैठक के पीछे ये है सीएम योगी की रणनीति? अखिलेश यादव ने किया 'खुलासा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget