एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव का दावा- विधान परिषद चुनाव में बीजेपी के विधायक 'क्रॉस वोटिंग' को तैयार

विधान परिषद के चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के विधायक भागने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्हें (विधायक) पता है कि बहुतों का टिकट 2022 में कट जाएगा.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को विधान परिषद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि अगर परिषद के चुनाव में मतदान होगा तो भारतीय जनता पार्टी के विधायक 'भागने' (क्रास वोटिंग) को तैयार हैं. श्रावस्ती के दौरे पर गए अखिलेश यादव ने कहा, ''मुझे यह पता नहीं है कि अभी कितने उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है, लेकिन अगर चुनाव में मतदान होगा तो भारतीय जनता पार्टी को अपने विधायकों का सम्मान करना पड़ेगा. उनके विधायक भागने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्हें (विधायक) पता है कि बहुतों का टिकट 2022 में कट जाएगा.''

उल्लेखनीय है कि विधान परिषद की 12 सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है. इस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के 10 और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. नामांकन के अंतिम दिन महेश चंद्र शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर चुनाव का रोमांच बढ़ा दिया है.

किसानों के मसले पर यादव ने कहा कि बीजेपी से पूछिए कि धान का एमएसपी कहां दिलवाया, एक जगह भी बता दीजिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी मिस्ड कॉल पर सदस्यता देती है लेकिन वह मोबाइल नंबर कहां है जिस पर किसानों को एमएसपी (फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य) मिल जाए. यादव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन छोटे दलों के लिए गुंजाइश रखेगी और रास्ता खुला रखेगी.

सरकार बनने पर शिवपाल यादव को मंत्री पद दिया जाएगा- अखिलेश

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ समझौते के सवाल पर यादव ने कहा, ''मैं अपनी पुरानी बात पर कायम हूं. उनके (शिवपाल) लिए भी रास्ता खुला है और अगर उनके अलावा कोई जीतने लायक उम्मीदवार होगा तो उसे भी मौका देंगे और विचार करेंगे.'' यादव ने यह भी कहा कि सरकार बनने पर शिवपाल यादव को मंत्री पद दिया जाएगा.

कोरोना टीके के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, ''हमें वैज्ञानिकों और डॉक्टरों से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन सरकार से शिकायत है और मैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार से पूछना चाहता हूं कि गरीबों को मुफ्त टीका कब लगेगा.'' उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों को मुफ्त टीका नहीं लगाना चाहती है.

ये भी पढ़ें-

UP MLC चुनाव हुआ दिलचस्प, 13वें उम्मीदवार के नामांकन से सपा की मुश्किलें बढ़ीं

प्यार की दीवानगी ने पहुंचाया जेल, जमानत पर बाहर आने के बाद लड़की ने घरवालों को छोड़ा, पढ़ें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget