एक्सप्लोरर

अखाड़ों की धर्म ध्वजा की स्थापना के साथ आज निकलेगी भव्य पेशवाई, कुंभ की होगी औपचारिक शुरुआत

हरिद्वार कुंभ में अखाड़ों द्वारा अपनी धर्म ध्वजा की स्थापना के बाद कुंभ की औपचारिक शुरुआत हो गई है. इस बीच अखाड़ों ने अपनी पेशवाई निकालने की पूरी तैयारी कर ली है.

हरिद्वार: हरिद्वार में होने वाले कुंभ में अखाड़े अपनी धर्मध्वजा की स्थापना में सक्रिय हो गये हैं. श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा और किन्नर अखाड़े की धर्मध्वजा पूरे वैदिक मंत्रोचार के साथ बुधवार शाम निर्धारित मुहूर्त में गंगा किनारे बिड़ला घाट पर स्थापित की गई. 52 हाथ लंबी धर्म ध्वजा की लकड़ी पर 29 हाथ का गेरुआ ध्वज स्थापित किया गया. अब 24 घंटे इस ध्वज की रक्षा में नागा सन्यासियों के साथ अखाड़े के कोतवाल तैनात रहेंगे. अखाड़े की पेशवाई पूरे राजसी वैभव के साथ पांडेवाला ज्वालापुर से नगर भ्रमण पर निकलेगी, जिसके बाद जूना अखाड़ा का छावनी में प्रवेश होगा.

धर्म ध्वजा के साथ कुंभ की शुरूआत

नगर प्रवेश से पहले अखाड़ों में धर्म ध्वजा स्थापित करने का प्रावधान है. सबसे पहले श्री दशनाम जूना अखाड़े और किन्नर अखाड़े ने अपनी धर्म ध्वजा स्थापित की. उसके बाद अग्नि अखाड़े ने धर्म ध्वजा में 52 ब्रह्म गांठ लगाई गईं, जो 52 मणियों की प्रतीक है. धर्म ध्वजा की स्थापना के साथ ही इन अखाड़ों में भी कुंभ की शुरुआत हो गयी. नियमित रूप से सुबह और शाम को इस धर्म ध्वजा की विधि विधान से पूजा की जाएगी. दोनों समय ब्राह्मण इस धर्म ध्वजा का पूजन करने के साथ पाठ भी करेंगे. आज बैंड बाजों के साथ अखाड़े के महामंडलेश्वर और संत नगर भ्रमण के बाद छावनी में प्रवेश करेंगे. जिसकी अगुवाई अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी करेंगे. इस बार की पेशवाई के लिए विशेष रुप से कई बैंड और ढोल बाजे बुलाए गए हैं.

राजसी वैभव के साथ आज निकलेगी पेशवाई

जूना अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण गिरी ने बताया कि, धर्म ध्वजा की स्थापना के साथ कुंभ मेले की शुरुआत हो गयी है. आज पूरे राजसी वैभव के साथ जूना, अग्नि और किन्नर अखाड़े की पेशवाई नगर भ्रमण पर निकलेगी. आज से धर्म ध्वजा की सेवा में हमारे नागा सन्यासी रहेंगे. हमारे सभी संत हरिद्वार पहुंच चुके हैं. इस आयोजन के बाद ही संतों का स्थायी निवास बनेगा. तमाम धार्मिक कर्मकांड शुरू हो जाएंगे.

किन्नर अखाड़ा की वापसी

किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि, जूना अखाड़ा के साथ किन्नर अखाड़ा ने नगर प्रवेश किया. भव्य पेशवाई में किन्नर अखाड़ा, जूना अखाड़े के साथ निकलेगा. हरिद्वार में किन्नर अखाड़ा का तीसरा कुंभ है. हम जूना अखाड़े का धन्यवाद करते हैं, क्योंकि आज इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा रहा है. सनातन धर्म में किन्नर अखाड़ा की वापसी हो गई.

कुंभ की सभी तैयारियां पूरी

वहीं, कुंभ मेला अधिकारी का कहना है कि कुंभ मेले में सभी सनातन परंपरा का अच्छे से निर्वाहन हो रहा है. कुंभ मेले को लेकर मेला प्रशासन पुलिस प्रशासन की तरफ से जो तैयारियां की गई थीं, वो आज देखने को मिल रही हैं. सभी अधिकारियों द्वारा अच्छा काम किया गया और हम उम्मीद करते हैं कि कुंभ के जितने भी बड़े आयोजन हैं वो सफलता पूर्वक किए जाएंगे और देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय निवासी इसका आनंद लेंगे.

ये भी पढ़ें.

हरदोई: प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेरहमी से किया बेटी का कत्ल, कटा सिर लेकर पहुंचा थाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget