एक्सप्लोरर

Varanasi: कांग्रेस नेता अजय राय की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

Ajay Rai News: अजय राय ने कहा, हम मुकदमे से डरने वाले नहीं हैं भाजपा सरकार को बेनकाब करना जरूरी है. उन्होंने कहा, शासन के दबाव में कार्यवाहक एयरपोर्ट निदेशक की तहरीर पर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है.

Varanasi News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर न उतरने देने के बयान को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय (Ajay Rai) पर फूलपुर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि एयरपोर्ट प्राधिकरण ने 'अंतिम समय पर' राहुल गांधी के विमान को यहां उतरने की अनुमति नहीं दी जिससे उन्हें राष्ट्रीय राजधानी लौटना पड़ा. राय ने कहा था कि गांधी को प्रयागराज के कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल में एक समारोह में शिरकत के लिए प्रयागराज जाना था.

पुलिस के अनुसार बाबतपुर एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक अजय पाठक ने फूलपुर थाने में एयरपोर्ट अथॉरिटी की साख को क्षति पहुचाने और बदनाम करने की साजिश करने को लेकर राय के खिलाफ तहरीर दी है. पाठक ने तहरीर में कहा है कि 13 फरवरी को बाबतपुर हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति के आगमन के साथ ही राहुल गांधी के आगमन की सूचना थी. परंतु इस सम्बंध में किन्नौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से सूचना मिली कि राहुल गांधी का कार्यक्रम बदल जाने की वजह से उनके विमान ने कन्नूर से नयी दिल्ली के लिए उड़ान भरी है.

मुकदमे से डरने वाले नहीं हैं- अजय राय
पुलिस के अनुसार पाठक की तहरीर पर फूलपुर पुलिस ने अजय राय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं, अजय राय ने कहा, ''हम मुकदमे से डरने वाले नहीं हैं भाजपा सरकार को बेनकाब करना जरूरी है.'' उन्होंने कहा कि शासन के दबाव में कार्यवाहक एयरपोर्ट निदेशक की तहरीर पर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है.

UP Politics: क्या कई सपा नेता होंगे बीजेपी में शामिल? ओम प्रकाश राजभर के दावे पर भूपेंद्र चौधरी ने दिए संकेत

राय ने कहा कि पूर्व में भी कई बार केंद्र की भाजपा सरकार के दबाव में मेरे ऊपर मुकदमे हुए व राष्ट्रीय सुरक्षा कानून तक लगाया गया, लेकिन तब भी मैं मजबूती से खड़ा रहा और दमदारी से लड़ाई लड़ी. हम भाजपा को पूरी तरह से बेनकाब करेंगे ये मुकदमे मेरे हौसलों को कम नहीं कर सकते. राय ने कहा कि हम भाजपा सरकार को आगाह करना चाहते हैं कि न झुके हैं, न झुकेंगे, दमदारी के साथ खड़े थे ,खड़े हैं और खड़े रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Ka Mausam: 17 जुलाई तक बारिश का दौर जारी, इन जिलों के लिए अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
उत्तराखंड में 17 जुलाई तक बारिश का दौर, इन जिलों के लिए अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतजामिया ने किया इस फैसले से किनारा, अब आगे क्या होगा?
ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतजामिया ने किया इस फैसले से किनारा, अब आगे क्या होगा?
महोबा: मंडी में 2000 रुपये गुम जाने से परेशान थे बुजुर्ग, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान!
महोबा: मंडी में 2000 रुपये गुम जाने से परेशान थे बुजुर्ग, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान!
'मोदी-योगी को सत्ता में रहने का हक...', राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सपा विधायक
'मोदी-योगी को सत्ता में रहने का हक...', राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सपा विधायक

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget