एक्सप्लोरर

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए बॉलीवुड स्टार्स

बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर और अजय देवगन के पिता वीरु देवगन नहीं रहे। शाम को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। विले पार्ले में अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारें शामिल हुए।

एबीपी गंगा, बॉलीवुड के जाने माने एक्शन डायरेक्टर और अजय देवगन के पिता वीरु देवगन का आज निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। सूत्रो के मुताबिक वीरु देवगन की मृत्यू कार्डिक अरेस्ट के चलते हुई है। बताया जा रहा है कि वीरू देवगन पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के सांताक्रुज हॉस्पिटल में एडमिट थे। अपने पिता के निधन के बाद अजय देवगन ने अपनी सारी मिटिंग कैंसल कर दी है। वीरू देवगन के निधन की खबर मिलते ही संजय दत्त, सनी देओल, बॉबी देओल सहित कई सितारे देवगन परिवार के घर पहुंचे। इस बात से बॉलीवुड में शोक का माहोल बन गया है। बॉलीवुड ने आज एक महान डायरेक्टर को खो दिया।

पंजाब में जन्में वीरू देवगन को 14 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करने का बेहद शौक था। महज 14 साल की उम्र में वीरू देवगन अपने घर से भागकर मुंबई चले गए थे। शुरुआती दौर में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। कई दिन तो उनके ऐसे बीते जहां उन्हें खाना तक नसीब नहीं हुआ। कई दिनों तक उन्होंने मुंबई में टैक्सियां भी साफ की। काफी मेहनत के बाद उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर काम किया धिरे-धिरे अपनी मेहनत से उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई। वीरू देवगन बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर थें। उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट किया था। फिल्म हिम्मतवाला, शेहनशाह, दिलवाले जैसी कई धमाकेदार फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 1992 में फिल्म जीगर की कहानी अपनी बेटे अजय देवगन के लिए लिखी थी। इसके साथ ही उन्होंने अजय देवगन की कई फिल्मों में स्टंट सीन्स कोरियोग्राफ किए थे। गौरतलब है कि वीरू देवगन बॉलीवुड की करीब 100 से ज्यादा फिल्मों के एक्शन डायरेक्टर रह चुके थे। साल 1999 में उन्होंने फिल्म हिंदुस्तान की कसम का निर्देशन किया था। इस फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन मुख्य किरदारों में थे। बताया जाता है कि वीरू देवगन खुद हीरो बनने के लिए मायानगरी आए थे, लेकिन फिल्मी दुनिया के पैमानों पर फिट नहीं बैठने के बाद उन्होंने अपने बेटे अजय देवगन को हीरो बनाने का फैसला किया था। उनके निधन पर सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड कलाकार ने शोक व्यक्त किया है। बॉलीवुड एक्टर्स और फिल्ममेकर्स उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के नामी एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन को याद करते हुए तमाम सेलेब्स उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। फिल्मकार अशोक पंडित ने कुछ देर पहले ट्वीट कर वीरू देवगन को याद किया और बताया कि उन्होंने कैसे बगैर किसी सुविधाओं के फिल्मों में बखूबी फाइट सीन्स को अंजाम दिया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget