एक्सप्लोरर

करणी सेना के उपाध्यक्ष की विवादित टिप्पणी पर AIMIM का पलटवार, जोधा-अकबर का भी किया जिक्र

UP News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता वकी रशीद ने कहा कि योगेंद्र सिंह राणा का बयान देश का माहौल खराब करने वाला है, अगर वह इस्लाम कबूल कर लें तो अलग बात है.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो पोस्ट कर सपा सांसद इकरा हसन और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन को लेकर विवादित बयान दिया था. अब उसे लेकर AIMIM नेता भी आक्रामक हो गए हैं और मुरादाबाद AIMIM के अध्यक्ष वकी रशीद ने करणी सेना के नेता पर पलटवार किया है.

AIMIM नेता वकी रशीद ने कहा कि योगेंद्र सिंह राणा का बयान देश का माहौल खराब करने वाला है, अगर वह इस्लाम कबूल कर लें तो अलग बात है. इसके साथ ही उन्होंने जोधा-अकबर का जिक्र करते हुए कहा कि अब योगेंद्र सिंह राणा पहले खुद अकबर को अपना जीजा मानें. वैसे उनका ये बयान सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाला है. AIMIM ने करणी सेना के नेता के बयान को आपत्तिजनक बताया है. 

इकरा हसन का मुद्दा पार्लियामेंट में उठाएंगे- धर्मेंद्र यादव

वहीं संभल में सपा सांसद धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हम संसद के आगामी सत्र में सपा सांसद इकरा हसन का मुद्दा पार्लियामेंट में उठाएंगे, पूरी पार्टी इकरा हसन के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि इकरा हसन पर बहुत अशोभनीय टिप्णी की गई ये संसद की गरिमा और संसदीय परम्पराओं पर हमला है. इसके साथ ही सपा सांसद ने कहा कि साल 2027 में हम भारी बहुमत से यूपी में सरकार बनाएंगे. धर्मेन्द्र सिंह यादव संभल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आये थे. 

योगेंद्र सिंह राणा की टिप्पणी से राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण

मुरादाबाद में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा के फेसबुक पेज पर हुए एक पोस्ट ने राजनीतिक माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है. इस पोस्ट में कैराना की सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई है. इस टिप्पणी को सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद आपत्तिजनक माना जा रहा है. समाजवादी पार्टी के नेता खुल कर सपा सांसद इकरा हसन के समर्थन में आ गए हैं. सपा नेताओं ने पुलिस में करणी सेना के नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget