एक्सप्लोरर

Agra: 'हम चीखते रहे, उसने नहीं रोका..', टक्कर के बाद ट्रक के आगे फंसे दो युवक, घसीटता ले गया ड्राइवर

Agra Viral Video: इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दोनों युवक कंटेनर के आगे वाले टायर के नीचे फंसे हुए है और ड्राइवर उन्हें घसीटते हुए ले जा रहा है.

Agra Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा हाईवे पर हिट एंड रन केस का बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए. ये वीडियो आगरा-दिल्ली हाईवे का बताया जा रहा है जहां कंटेनर ने मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों युवक बाइक के साथ ही ट्रक के आगे वाले पहिए के आगे फंस गए, युवक चीख-चीखकर कंटेनर को रोकने की लिए आवाज लगाते रहे लेकिन ड्राइवर ने उनकी एक न सुनी और वो ट्रक को दौड़ाता रहा. 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दोनों युवक कंटेनर के आगे वाले टायर के नीचे फंसे हुए है और ड्राइवर उन्हें घसीटते हुए ले जा रहा है. सड़क से रगड़ की वजह से बाइक से भी चिंगारियां निकलते देखी जा सकती है. दोनों युवक अपना जान बचाने के लिए चीख रहे हैं लेकिन उनकी चीखों से भी ड्राइवर की दिल नहीं पसीजता. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

ये घटना सोमवार रात 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है. जब दो युवक ज़ाकिर और रब्बी मोटरसाइकिल से नुनिहाई की ओर जा रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे की ओर से टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बाइक ट्रक के आगे वाले हिस्से में जा फंसी और दोनों युवक भी बाइक के साथ घसीटते हुए चले गए. इस हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटे आईं हैं. पुलिस ने उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है. उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. हादसे में घायल जाकिर ने कहा कि हम लोग बहुत चीखते रहे, लेकिन उसने ट्रक नहीं रोका और हमें घसीटते हुए लेता चला गया

इस बीच कंटेनर के आसपास से गुजर रहे वाहन चालक भी ट्रक को रोकने की कोशिश करते हैं. बावजूद इसके ड्राइवर उन्हें क़रीब आधा किमी तक घसीटते हुए ले गया. जिसके बाद दूसरे गाड़ी चालकों ने ट्रक को ओवरटेक कर रोका और फिर भीड़ का गुस्सा ड्राइवर पर फूट पड़ा. भीड़ ने जमकर ट्रक ड्राइवर की पिटाई कर डाली. जिसके बाद आरोपी ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया गया. 

UP: सीएम योगी का दिखा अलग अंदाज, दो मिनट तक जापानी भाषा बोल किया सबको हैरान, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget