एक्सप्लोरर

आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल बोले, 'भूख से मौत नहीं हो सकती-परिवार ने क्यों नहीं कराया पोस्टमॉर्टम'

आगरा में पांच साल की बच्ची की भूख से हुई मौत को लेकर आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने परिवार पर ही सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि परिवार वालों ने बच्ची का पोस्टमार्टम क्यों नहीं करवाया, यही नहीं उनका कहना है कि अगर राशन नहीं था तो जनप्रतिनिधियों से संपर्क क्यों नहीं किया गया?

नोएडा. आगरा से सांसद एसपी बघेल ने आगरा में हुई भूख से बच्ची की मौत पर कहा, मैं आगरा का सांसद होने के नाते पूरी जिम्मेदारी से कहता हूं, कि ''भूख से मौत नहीं हो सकती है''. उन्होंने कहा कि आज देश भर में केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत हर परिवार को राशन मिल रहा है, ऐसे में कैसे परिवार के पास राशन नहीं था.

इसके अलावा उन्होंने सवाल भी उठाया कि ''बच्ची का पोस्टमार्टम होने दिया जाता तो समझ आता भूख से मौत हुई है या नहीं, क्यों परिवार ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया.

बघेल ने कहा कि अगर परिवार के घर राशन नहीं था तो उन्होंने जनप्रतिनिधियों से संपर्क क्यों नहीं किया. सांसद ने कहा कि मेरे यहां सम्पर्क करते, विधायक के यहां जाते, कहीं तो संपर्क करते!

भूख और बीमारी से बच्ची की मौत

गौरतलब है कि आगरा के नगला विधि चंद में पप्पू नाम के शख्स की 5 वर्षीय बेटी सोनिया की भूख और बीमारी से मौत हो गई थी. बताया गया कि परिवार के लोग बेरोजगार थे. आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार का बिजली बिल न भरने की वजह से काफी वक्त पहले कनेक्शन काट दिया गया. आसपास के लोगों से पता चला कि घर में पिछले एक हफ्ते से राशन नहीं था. परिवार के लिए पिछले 5 दिन से बुखार से तप रही बच्ची का इलाज कराना ना मुमकिन हो गया था. बच्ची बेहद कमजोर हो गई थी, उसे डायरिया भी हो गया था.

यूपी में पहले से कम हुआ अपराध

आगरा में कारोबारी की हत्या पर उन्होंने कहा कि एसपी सिटी से मैंने बात की है, जांच चल रही है, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे. इसके अलावा प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग आज यूपी की कानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं, वे मायावती व अखिलेश के शासनकाल के किसी भी वक़्त का अपराध का आंकड़ा उठा कर देख लें. उन्होंने कहा कि यूपी में पहले की तुलना में क्राइम बेहद कम हुआ है.

मुख्तार अंसारी पर बोले

मुख्तार अंसारी के संपत्ति पर कार्रवाई पर सांसद ने कहा कि शत्रु-संपत्ति थी, जिस पर यह कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि सीएम पूर्वांचल में लंबे समय से हैं, और उन्होंने लोगों का अपराध देखा है, तभी आज किसी अपराधी को वो नहीं बख्श रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

आगरा : भूख और बीमारी से बच्ची की मौत, सरकार की योजनाओं पर उठ रहे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget