एक्सप्लोरर

आगरा: आर्थिक तंगी से खराब हुए हालात तो रिटायर्ड शिक्षक के घर डाला डाका, गैंग के सात लोग पुलिस की गिरफ्त में

आगरा में पुलिस ने डकैती की वारदात का खुलासा किया. सिकंदरा इलाके में हुई इस वारदात में पुलिस ने चौकाने वाली बात कही. अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में जानकारी सामने आई कि आर्थिक तंगी के चलते हालात बिगड़ गये थे, जिसके बाद उन्होंने एक गैंग बनाया.

आगरा. लॉक डाउन में लोगों की बिगड़ती आर्थिक हालत उन्हें अपराधी बना रही है. एक ऐसे ही मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. आगरा में कुछ दिन पहले सिकंदरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई डकैती की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया. वारदात को अंजाम देने वाले नौ सदस्यों में से सात सदस्यों को सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए सदस्यों से आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मोटरसाइकिल और चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं.

दरअसल थाना सिकंदरा क्षेत्र के बरखा विहार कॉलोनी में रिटायर्ड शिक्षक का मकान है. यहां पर बदमाशों ने पहले पूरी तरीके से रेकी की और जानकारी जुटाई के घर में कौन-कौन आता-जाता है. इसके बाद इन लोगों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया. नगदी और जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी होने पर आला अधिकारियों सहित स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई.

सीसीटीवी से मिला सुराग

कई दिन खाक छानने के बाद भी पुलिस को इस घटना में कोई सफलता हाथ नहीं लगी. लेकिन बाद में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगा जिसके जरिये पुलिस बदमाशों तक पहुंची और गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें से अभी दो फरार हैं, उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की बात पुलिस कह रही है.

चोरी का माल छिपाने वाले पर मुकदमा दर्ज

साथ ही डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश के भाई ने इस माल को अपने घर में छुपाया था. पुलिस ने उस पर भी मुकदमा लिखा है और उसे भी जेल भेज रही है. पुलिस ने बताया कि लॉकडाउन में आर्थिक तंगी झेल रहे इन लोगों ने गैंग बनाया और डकैती की वारदात को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें.

आगरा पुलिस ने ऑनलाइन फ्राड करने वाले तीन शातिर ठग पकड़े, अब तक 25 लाख से ज्यादा लोगों को लगा चुके हैं चूना

अयोध्या में हर किसी को रामधुन से भाव-विभोर कर रही आशा एंड कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget