एक्सप्लोरर

DBRAU विश्वविद्यालय में अचानक बदले गए सेंटर, 300 छात्रों का छूटा पेपर, BJP MLA ने एक्शन की मांग की

DBRAU Exam: डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में 21 नवंबर से 23 दिसंबर तक सेमेस्टर परीक्षा आयोजित होगी. कल से परीक्षा शुरू हो गई, लेकिन सेंटर बदलने से कई छात्रों के पेपर छूटने का मामला सामने आया है.

Agra News Today: आगरा स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के जरिये केंद्र बदलने से कई बच्चों की परीक्षा छूट गई. इसको लेकर बीजेपी विधायक चौधरी बाबूलाल और उनके बेटे समर्थकों के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति के आवास पहुंच गए, यहां उन्होंने केंद्र बदलने से छात्र-छात्राओं की परीक्षा छूटने की शिकायत की. 

इस दौरान बीजेपी विधायक चौधरी बाबूलाल अपने समर्थकों के साथ मौके पर पर जमे रहे. उन्होंने परीक्षा नियंत्रक पर केंद्र बदलने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की. इस पर कुलपति ने केंद्र बदलने की जांच करने का आश्वासन दिया.

दरअसल, आगरा की फतेहपुर सीकरी विधानसभा से बीजेपी विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी का डिग्री कॉलेज चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय है. रघुनाथ सिंह महाविद्यालय में परीक्षा होनी थी पर केंद्र बदलने के चलते परीक्षा नहीं हो पाई.

दूसरे दिन बदल दिए गए केंद्र
डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा 21 नवंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेंगी. विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए चार जिलों में 283 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. बीजेपी विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी का चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय में तीन विद्यालयों के केंद्र निर्धारित थे. 

पहले दिन की परीक्षा तो संपन्न हो गई, लेकिन दूसरे दिन की परीक्षा से पहले ही केंद्र बदल दिया गया. रामेश्वर चौधरी जब पेपर लेने के लिए नोडल ऑफिस पहुंचे तो वहां बताया गया कि केंद्र को खत्म कर दिया गया है. इसके बाद बीजेपी विधायक चौधरी बाबूलाल अपने समर्थकों के साथ कुलपति आवास पर पहुंचें और विश्वविद्यालय की कुलपति आशु रानी से मुलाकात की. 

करीब 300 छात्रों की छूटी परीक्षा
विधायक चौधरी बाबूलाल ने कुलपति आशु रानी के सामने शिकायत दर्ज कराई, जहां उन्होंने बताया कि केंद्र बदलने से करीब 300 छात्र-छात्राओं की परीक्षा छूट गई है. इसके बाद कुलपति ने आश्वासन दिया के मामले की जांच कराई जाएगी और छात्रों समय खराब नहीं होने दिया जाएगा. 

कुलपति ने दिया जांच का आश्वासन
डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति से मुलाकात के बाद रामेश्वर चौधरी ने कहा कि हमने कुलपति के सामने अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा की परीक्षा नियंत्रण के स्तर से केंद्र बदल दिए गए हैं, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि कुलपति ने केंद्र बदलने को लेकर परीक्षा नियंत्रक से स्पष्टीकरण लेने का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें: 'जैसे राम मंदिर बना है वैसे ही बाबा विश्वनाथ...', ज्ञानवापी मामले पर बोले मंत्री संजय कुमार निषाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget