एक्सप्लोरर

Agra News: यूपी में गुलाब जामुन को लेकर जंग, जमकर बरसी लाठियां, एक महिला समेत 6 घायल

UP News: ये मामला आगरा के शमसाबाद का है. जहां नयाबांस रोड स्थित संतोषी माता के मंदिर के पास एक शादी समारोह में गुलाब जामुन को लेकर विवाद छिड़ गया. मामले में केस दर्ज किया गया है.

Agra News: आपने अक्सर शादियों में डीजे, डांस को लेकर झगड़ा होते हुए सुना होगा, लेकिन यूपी के आगरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादी समारोह में गुलाब जामुन को लेकर दो पक्षों में जंग छिड़ गई. पुलिस ने बताया कि आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में रविवार (20 नवंबर) देर रात शादी समारोह में कथित रूप से गुलाब जामुन को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी. जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गये.

थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि शमसाबाद कस्बा के नयाबांस रोड स्थित संतोषी माता के मंदिर के पास एक शादी समारोह में दावत चल रही थी, उसी दौरान गुलाब जामुन खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जो संघर्ष में बदल गया. 

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल में भेजा. शर्मा ने बताया कि दावत में मेहमान गौरीशंकर शर्मा पक्ष की ओर से दावत देने वाले पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि रविवार को बृजभान कुशवाह के घर पर शादी समारोह था. 

रसगुल्ले की कमी को लेकर की थी टिप्पणी

इस दौरान कथित तौर पर एक व्यक्ति ने रसगुल्ले की कमी को लेकर टिप्पणी कर दी थी. शर्मा ने कहा कि इसके बाद दो पक्षो में झगड़ा शुरू हो गया. इस घटना में भगवान देवी, योगेश, मनोज, कैलाश, धर्मेंद्र और पवन घायल हो गए हैं. सभी को लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. बता दें कि, पिछले साल अक्टूबर में एत्मादपुर में भी एक शादी में मिठाई कम पड़ने को लेकर हुए झगड़ा हुआ था. जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें- 

UP Halal Certificate Ban: अलीगढ़ में हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स के खिलाफ एक्शन, विभाग ने की छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget