एक्सप्लोरर

Agniveer Bharti: 12 जिलों के अग्निवीर अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट 20 जुलाई से हो रहा शुरू, जानिए पूरा शेड्यूल

UP News: शारीरिक दक्षता परीक्षा में ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करने वाले 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे. 20 जुलाई से अग्निवीर सेना भर्ती के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो रही है.

Agniveer Army Recruitment Physical Efficiency Test: अग्निवीर सेना भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अब फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा. 20 से 27 जुलाई तक आठ दिन में 12 जिलों के अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होगा. सोमवार को सेना भर्ती कार्यालय ने शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. एआरओ कर्नल अमित परब ने बताया कि 20 जुलाई से राजपूत रेजिमेंट सेंटर फतेहगढ़ में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों का फिजिकल टेस्ट होगा. फिजिकल टेस्ट में ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करने वाले 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे. अग्निवीर सैनिक जनरल ड्यूटी, अग्निवीर सैनिक क्लर्क-एसकेटी, अग्निवीर सैनिक ट्रेड्समैन, अग्निवीर सैनिक तकनीकी अभ्यर्थी मैदान पर दम दिखाएंगे.

फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड मेल पर भेजा गया

अभ्यर्थियों को जिलावार निर्धारित तिथि पर रात एक बजे फतेहगढ़ के बरगदिया घाट में रिपोर्ट करना होगा. फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों को मेल पर भेज दिया गया है. भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ हाजिर होना होगा. सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से दलालों, बिचौलियों और अनुचित तरीकों का सहारा नहीं लेने की अपील की है. किसी तरह की समस्या होने पर अभ्यर्थी एआरओ बरेली से संपर्क कर सकते हैं. गड़बड़ियों को रोकने के लिए एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है. 

इन जिलों के अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट कब?

फर्रुखाबाद, बरेली, हरदोई, बदायूं, संभल, पीलीभीत, सीतापुर, शाहजहांपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती और बलरामपुर जिलों के अग्निवीर अभ्यर्थी अलग-अलग तारीखों पर दम दिखाएंगे. 20 जुलाई को फर्रुखाबाद, 21 जुलाई को बरेली, 22 जुलाई को हरदोई, 23 जुलाई को बदायूं, 24 जुलाई को संभल, 25 जुलाई को पीलीभीत और सीतापुर, 26 जुलाई को शाहजहांपुर, बहराइच और लखीमपुर खीरी, 27 जुलाई को श्रावस्ती और बलरामपुर के अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी के लिए फिजिकल टेस्ट देंगे. अग्निवीर टेक्नीशियन, क्लर्क, ट्रेड्समैन के लिए फिजिकल टेस्ट 28 और 29 जुलाई को रखा गया है. एआरओ कर्नल अमित परब ने अग्निवीर सेना भर्ती अभ्यर्थियों से दलालों और बिचौलियों के झांसे में नहीं आने को कहा है.

Atiq Ashraf shootout: अतीक-अशरफ हत्याकांड के आरोपियों की 14 जुलाई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
यूपी में सामूहिक विवाह योजना से 22419 जोड़ों की शादी, पीलीभीत सबसे आगे
यूपी में सामूहिक विवाह योजना से 22419 जोड़ों की शादी, पीलीभीत सबसे आगे
दशहरा-दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली! योगी सरकार ने तेज की तैयारियां
दशहरा-दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली! योगी सरकार ने तेज की तैयारियां
मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे CM योगी, निर्माणाधीन घाटों का लिया जायजा
मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे CM योगी, निर्माणाधीन घाटों का लिया जायजा

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget