एक्सप्लोरर

Coronavirus: रैपिड टेस्ट किट पर केंद्र की रोक, फैसले के बाद उत्तराखंड में भी रुकी जांच

Coronavirus: रैपिड टेस्ट किट पर केंद्र की रोक के फैसले के बाद उत्तराखंड में भी इससे होने वाली जांच फिलहाल नहीं हो रही है। देहरादून के डीएम का कहना है कि भारत सरकार की ओर से गाइडलाइन आने के बाद ही रैपिड टेस्ट दोबारा शुरू किया जाएगा।

देहरादून, एबीपी गंगा। कोरोना की प्रारंभिक जांच के लिए उत्तराखंड में रैपिड टेस्ट किट से की जाने वाली जांच को आईसीएमआर के कहने पर फिलहाल रोक दिया गया है। अब भारत सरकार की ओर से गाइडलाइन आने के बाद ही रैपिड टेस्ट की दोबारा शुरुआत की जायेगी।
राज्य में देहरादून, हरिद्धार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर ज़िलों के हॉटस्पॉट इलाकों में टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने रैपिड किट टेस्टिंग पर रोक लगा दी है। बताते चलें कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को पांच हज़ार के करीब रैपिड किट मुहैया कराई गई हैं। अब आईसीएमआर की अनुमति मिलने पर ही ये टेस्ट दोबारा शुरू किये जा सकेंगे।
देहरादून के डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आईसीएमआर ने दो दिनों तक रैपिड टेस्ट रोकने के लिए कहा है। अब भारत सरकार की नई गाइडलाइन आने के बाद ही रैपिड टेस्ट फिर से प्रारंभ किये  जायेंगे।
रैपिड टेस्ट पर क्यों लगाई गई रोक?
दरअसल, राजस्थान सरकार ने रैपिड टेस्ट किट से होने वाले कोरोना टेस्ट के नतीजों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसपर रोक लगा दी। बताया जा रहा है कि जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में 168 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रैपिट किट से टेस्ट किया गया, लेकिन इनमें से केवल पांच फीसदी मरीज ही पॉजिटिव दिखाए, जबकि सभी संक्रमित थे। इसके बाद केंद्र सरकार ने भी दो दिन के लिए रैपिड टेस्ट किट पर रोक लगा दी है।
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget