एक्सप्लोरर

कानपुर में अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, केडीए की अरबों की जमीन पर था अतिक्रमण

UP News: कानपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कानपुर विकास प्राधिकरण की 40 वर्ग मीटर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया है. जिसकी कीमत एक अरब से ज्यादा है.

Kanpur News: कानपुर विकास प्राधिकरण ने 40 हजार वर्ग मीटर जमीन जिसकी कीमत 1 अरब 60 करोड़ आंकी गई है, उस पर अवैध तरीके से लोगों ने कब्जा कर रखा था. केडीए ने यहां बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त करा लिया है, हालांकि केडीए को इस जमीन को मुक्त करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. लंबे समय से खाली पड़ी इस हजारों वर्ग मीटर की इस जमीन पर लोग अस्थाई और स्थाई रूप से निर्माण कर रह रहे थे. इस जमीन की फाइल कहीं विभागों में धूल फांक रही थी, लेकिन अब केडीए ने इस दबी हुई फाइल को बाहर निकालकर अपनी जमीन पर कब्जा ले लिया है.

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कानपुर विकास प्राधिकरण की कई हजार वर्ग मीटर की जमीन पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई है, कानपुर के बारासिरोही, विनायकपुर, मिर्जापुर क्षेत्र में जिन जमीन पर कब्जा था. कानपुर के बारासिरोही में 1718 अवैध निर्माण थे, जिसमें 10 हजार वर्गमीटर जमीन फंसी हुई थी. मिर्जापुर क्षेत्र में 5 हजार वर्गमीटर जमीन पर कब्जा था. विनायकपुर में भी ऐसी ही केडीए की जमीन पर कुछ लोगों ने निर्माण कर रखा था जिसे प्रशासन ने कब्जे से लिया है. अधिकारियों ने कार्रवाई कर एक अरब से ज्यादा की कीमत वाली संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया है. जोन 2 के विशेषाधिकारी डॉक्टर रवि प्रताप के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई.

लोगों ने केडीए की जमीन पर जमाया था कब्जा
अधिकारी के मुताबिक, केडीए की भूमि खाली पड़ी हुई थी जिस पर अवैध तरीके से इलाके लोगों ने कब्जा कर रखा था. कुछ जगह मकान बने हुए थे, तो कहीं अस्थाई बस्तियां बसाई गई थी. विभाग के द्वारा ऐसी जमीन और कब्जे की जानकारी मिलने बाद उस जमीन पर कब्जा करने वालों को कब्जा खाली करने की चेतावनी दी गई थी. इसके बाद ही वहां जब कब्जा खाली नहीं मिला तो अवैध तरीके से हुए कब्जे पर बुलडोजर से कार्रवाई कर उसे हटाया गया है. वहीं शहर में केडीए की जमीन पर कुछ लोगों ने मकान और पक्का निर्माण कर रखा था.

ये भी पढ़ें: नोएडा में दिल्ली से आने वाले ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए बड़ा फैसला, जाम से मिलेगी राहत, नहीं होंगे एक्सीडेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget