एक्सप्लोरर

धर्मांतरण गैंग का शिकार बना आदित्य उर्फ अब्दुल, ऐसा जहर भरा कि बन गया इस्लामिक ट्रेनर

कानपुर में धर्मांतरण गैंग के चक्रव्यूह में फंस कर मूक बधिर आदित्य आब्दुल बन गया. इसके अलावा साथ पढ़ने वाले बच्चों के मन में इस्लाम के प्रति प्रेम और हिंदू धर्म को लेकर नफरत भर दी.

कानपुर: कानपुर का मूक-बधिर आदित्य धर्मांतरण गैंग का हथियार बनने के बाद खुद इस्लामिक ट्रेनर बन गया. इस्लामिक ट्रेनर बनकर कैसे वो अपने साथ पढ़ने वाले बच्चों को बहलाने और फुसलाने लगा. आदित्य ने अपने साथियों के दिमाग में ऐसा कौन सा ज़हर भरा दिया कि वो अपने धर्म और पूजा पद्धति से नफरत करने लगे. हिन्दू धर्म की ऐसी कौन सी खामियों के जरिये झूठ और फरेब का जाल बुना गया जिसके बाद आदित्य यानी अब्दुल के साथी घर से बगावत पर उतारू हो गए. आदित्य के साथ पढ़ने वाले और गुजैनी में रहने वाले बच्चे को आखिर इस्लाम से इतना प्रेम और हिन्दू धर्म से इतनी नफरत क्यों हो गई कि वो हिन्दू धर्म की अच्छाइयों को दरकिनार कर धर्मांतरण गैंग के मुल्ला, मौलवियों की बातों में उलझ गए. 
 

इस तरह इस्लाम की तरफ प्रेरित किया

कानपुर के गुजैनी का रहने वाला एक बच्चा भी धर्मांतरण गैंग चपेट में अप्रत्यक्ष तौर से आ गया था. आदित्य यानी अब्दुल ने अपने एक साथी को इस्लाम की तरफ प्रेरित किया और दूसरे साथी के परिजनों की माने तो पहले साथी ने दूसरे साथी को इस्लाम की तरफ प्रेरित करने में पूरा जोर लगा दिया. आदित्य से धर्मांतरण गैंग की नापाक शिक्षा लेकर पहले साथी ने दूसरे दोस्त को कई मौलानाओं के वीडियो देखने के बाद मस्जिद के, नमाज पढ़ते हुए और मौलानाओं के साइन लैंग्वेज में तकरीर करते हुए वीडियोज भेजे थे, जिन को देखने के बाद इसने भी पूजा पाठ बन्द कर दिया था. इसपर परिजन बहुत परेशान हो गए. परेशान होकर परिजनों ने गोविंद नगर थाने का रुख किया. 

इस मामले को पुलिस ने किसी तरह निपटाया

तत्कालीन CO ने  दूसरे दोस्त के परिजनों की शिकायत पर पहले साथी और उसके परिजनों को थाने बुलाया. परिजनों की माने तो यहां पर ही खुलासा हुआ कि पहले साथी ने आदित्य के प्रभाव में आकर इस्लाम धर्म की तरफ दूसरे साथी को प्रेरित किया. गोविंद नगर थाने में पुलिस ने पंचायत करवाई सभी के परिजनों को बुलाया गया. तीन परिवारों के परेशान परिजनों को पुलिस ने समझाया और कड़ी ताकीद दी. जिसके बाद मामला बिना FIR के निपट गया. जिसके बाद इन तीनों का कोरोना के चलते कोई संपर्क नहीं हो पाया, लेकिन इस बात से स्पष्ट है कि भोले भाले मासूमों को अपने घिनौने कृत्यों को अंजाम देने के लिए हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया, और इसी के बाद आदित्य का इस्लामिक ट्रेनर रूप सामने आया. 

पहले ही ये मामला सामने आ जाता...अगर

एक बात ये भी है कि, आदित्य यानी अब्दुल के दोनों साथियों के घरवालों को धर्मान्तरण गैंग की करतूतों का वक़्त पर पता चल गया, और उन्होंने अपने बच्चों को प्यार से समझा बुझाकर किसी बहकावे में नहीं आने को तैयार कर लिया. हालांकि, इस पूरे मामले में एक बात अखरने वाली ये है कि परिजनों ने मामले में FIR नहीं करवाई और पुलिस ने भी इसे आम बात समझते हुए ध्यान नहीं दिया. वरना ये मामला बहुत पहले ही खुल गया होता और धर्मांतरण गैंग की नापाक साज़िश देश और दुनिया के सामने पहले ही बेनकाब हो गई होती.

ये भी पढ़ें.

मूक-बधिर अनीता और उसके चार बच्चों के लिये मसीहा बनीं डीएम मैडम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget