एक्सप्लोरर

आजमगढ़: माफिया कुंटू सिंह पर कसा प्रशासन का शिकंजा, करोड़ों की अवैध संपत्ति कुर्क

आजमगढ़ में कुंटू सिंह और उसके परिवार के नाम से करोड़ों की संपत्ति है जिस पर अब प्रशासन शिकंजा कस रहा है. एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जहां-जहां भी उसकी संपत्ति है, उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में अपराधियों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है. प्रदेश के टॉप 10 माफिया में शामिल ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के रानी की सराय थाना क्षेत्र के नीबी में स्थित अवैध संपत्ति को अधिकारियों नें भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कुर्क किया. एसपी ने बताया कि कुंटू सिंह ने अपनी पत्नी के नाम से बैनामा कराया था जिसके क्रम में पुलिस कार्रवाई कर रही है. लोगों से अपील भी की गई है कि इस संपत्ति को ना खरीदें.

अजीत सिंह हत्याकांड में सामने आया नाम इसी साल जनवरी माहीने में लखनऊ में बहुचर्चित अजीत सिंह हत्याकांड में आजमगढ़ के निवासी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह का नाम सामने आया था. इसी हत्याकांड में जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह और आजमगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अखंड प्रताप सिंह पर भी शिकंजा शासन और प्रशासन की तरफ से कसा गया है.

65 मुकदमे दर्ज हैं ध्रुव कुमार उर्फ कुंटू सिंह आजमगढ़ के ही पूर्व विधायक सीपू सिंह की हत्या में भी आरोपी रहा है. ध्रुव कुमार सिंह पर करीब ढाई दर्जन हत्या समेत कुल 65 मुकदमे दर्ज हैं. पिछले माहीने ही उसे आजमगढ़ जेल से कासगंज जेल स्थानांतरित किया गया था. आजमगढ़ के अजमतगढ़ ब्लॉक में कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह ब्लॉक प्रमुख है. आजमगढ़ में कुंटू सिंह और उसके परिवार के नाम से करोड़ों की संपत्ति है जिस पर अब प्रशासन शिकंजा कस रहा है.

कार्रवाई जारी है एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जहां-जहां भी उसकी संपत्ति है, उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. जो अवैध निर्माण बनाए गए हैं उनके ध्वस्तीकरण का कार्य किया जाएगा. ये सारी संपत्ति माफिया के तौर पर अर्जित की गई है.

ये भी पढ़ें:

लखनऊः अजीत सिंह हत्याकांड मामले में आया नया मोड़, शूटर ने लिया पूर्व सांसद का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगी BJP? ओपी राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी
यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगी BJP? ओपी राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड में एक्शन, 1 लाख के इनामी दो आरोपियों के घर नोटिस चस्पा
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड में एक्शन, 1 लाख के इनामी दो आरोपियों के घर नोटिस चस्पा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget