एक्सप्लोरर

रायबरेली: दो ट्रकों से जा भिड़ा तेजाब से भरा टैंकर, हाईवे पर मची अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं

रायबरेली में हादसे के बाद तेजाब से भरे टैंकर में छेद हो गया और तेजाब सड़क पर रिसने लगा. सड़क पर तेजाब गिरने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई.

रायबरेली. यूपी के रायबरेली जिले में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेजाब से भरा टैंकर दो ट्रकों से जा भिड़ा. हादसे के बाद तेजाब से भरे टैंकर में छेद हो गया और तेजाब सड़क पर रिसने लगा. सड़क पर तेजाब गिरने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने रूट डायवर्ट कर अन्य वाहनों के जाने का रास्ता बनाया. वहीं, दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद तेजाब को बहने से रोका.

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हुआ था हादसा ये हादसा बछरावां थाना क्षेत्र के सेरी गांव के पास लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हुआ है. बताया जा रहा है कि हाईवे पर एक ट्रक आगे चला जा रहा था, अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया जिससे ड्राइवर ने ब्रेक मार दिए. वहीं, पीछे से आ रहे एक ट्रक और तेजाब से भरे टैंकर की भी उसी ट्रक से भिड़ंत हो गई. भिड़ंत के बाद टैंकर में छेद हो गया जिससे तेजाब बह कर सड़कों पर आने लगा. देखते ही देखते तेजाब सड़कों पर फैल गया और चारों तरफ धुआं हो गया. हादसे के बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई.

दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा दुर्घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को हुई दमकल कर्मियों को सूचित किया गया. मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडे ने पहुंचकर अपने साथियों के साथ बह रहे तेजाब को रोकने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद बह रहे तेजाब को रोकने में दमकल कर्मियों को सफलता मिली. हालांकि, तब तक काफी मात्रा में तेजाब बह चुका थी. फिलहाल इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. चालकों व सहायकों को मामूली चोटें आई जिनका प्राथमिक उपचार पुलिस ने करवाया.

ये भी पढ़ें:

अयोध्या में होगी फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग! अक्षय कुमार ने मांगी सीएम योगी आदित्यनाथ से इजाजत

उत्तराखंड में नेता बनाम नौकरशाह की लड़ाई का असर, मझधार में अटकी कई योजनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget